विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वन्यजीव संरक्षण में योगदान के लिए बहराइच की टीम को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, तीन सदस्यों के समूह होंगे पुरस्कृत

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:04 PM (GMT+05:30)

बहराइच वन प्रभाग की मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन टीम को वन्यजीव संरक्षण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बहराइच टीम को वन्यजीव संरक्षण में राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा।

  2. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने टीम के योगदान को सराहा है।

  3. तीन सदस्य बृजेश, प्रताप, जुबेर होंगे सम्मानित।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बहराइच वन प्रभाग की मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन टीम को वन्यजीव संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वन्यजीवों की सुरक्षा, निगरानी और संरक्षण में योगदान देने वाले अग्रिम पंक्ति के वनकर्मियों और स्थानीय समुदायों के लिए चयनित आठ पुरस्कार विजेता समूहों की सूची जारी की है। इसमें प्रदेश से बहराइच की टीम को जगह मिली है।

केंद्रीय वन मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, बहराइच मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन समूह को अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी-वन्यजीव निगरानी एवं विशेष कौशल श्रेणी में चुना गया है।

इस समूह में बृजेश वर्मा, प्रताप सिंह राणा और जुबेर खां शामिल हैं। मंत्रालय की चयन समिति ने विभिन्न राज्यों से प्राप्त नामांकनों पर विचार करने के बाद आठ पुरस्कार विजेताओं, समूहों और संगठनों के नामों की संस्तुति की है।

वन्यजीव संरक्षण में योगदान के लिए तीन श्रेणियों में चयन किया गया है। इनमें वन्यजीवों की सुरक्षा और शिकार निरोधक कार्रवाई, वन्यजीव निगरानी एवं विशेष कौशल तथा सामुदायिक संरक्षण पुरस्कार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में जिला सहकारी बैंकों की शाखाओं में शुरू होगी आधार सेवा, Aadhaar बनवाने और अपडेट कराने की भी होगी सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।