BBAU में खेल कोटे से एडमिशन के लिए 27 को होगा फिजिकल टेस्ट, अपात्र अभ्यर्थी 23 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में पांच प्रतिशत सुपरन्यूमेरेरी स्पोर्ट्स कोटे के ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
स्पोर्ट्स कोटे के लिए फिजिकल टेस्ट 27 अगस्त को।
बिरसा मुंडा स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में होगा आयोजन।
अपात्र अभ्यर्थी 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराएं।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में पांच प्रतिशत सुपरन्यूमेरेरी स्पोर्ट्स कोटे के तहत प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों का फिजिकल फिटनेस एवं स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट 27 अगस्त को होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अश्वनी कुमार सिंह ने इसकी सूचना जारी की है।
टेस्ट सुबह आठ बजे से बिरसा मुंडा स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर में होगा। पात्र अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के बाद फिजिकल फिटनेस एवं स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
फिजिकल टेस्ट में 50 मीटर स्प्रिंट, स्टैंडिंग ब्राड जंप, ओवरहेड बैकवर्ड थ्रो और 1000 मीटर रन/वाक शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को सभी संबंधित शैक्षणिक एवं खेल दस्तावेजों की दो सेट स्वप्रमाणित छाया प्रतियां और मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।
यह भी पढ़ें- ग्रामसभा जमीन विवाद : यूपी में अब DM की मंजूरी के बिना दूसरे जिले में ट्रांसफर नहीं होंगे केस, सरकारी निर्देश जारी
इसके अलावा खेल उपलब्धि अथवा भागीदारी प्रमाणपत्र और मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र से संबंधित निर्धारित प्रारूप में शपथपत्र भी अनिवार्य है। व्यक्तिगत खेलों में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक खेल उपकरण स्वयं लाने होंगे। वहीं, जिन अभ्यर्थियों को पात्र नहीं घोषित किया गया है, वे 23 अगस्त शाम पांच बजे तक अपनी आपत्ति या शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
