विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीबीएयू में सेमेस्टर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 नवंबर तक है मौका

Published: Tue, 27 Oct 2026 05:07 PM (IST)

बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में सेमेस्टर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. बीबीएयू सेमेस्टर शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी।

  2. नई अंतिम तिथि अब 10 नवंबर निर्धारित।

  3. विद्यार्थियों की सुविधा हेतु कुलपति ने दी मंजूरी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में सेमेस्टर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 नवंबर कर दी गई है। इससे विद्यार्थियों को शुल्क जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से सेमेस्टर शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाने की मंजूरी दी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थी अब 10 नवंबर तक समर्थ पोर्टल पर अपना सेमेस्टर शुल्क जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रचना गंगवार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित विस्तारित अवधि के भीतर शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में चार लिंक एक्सप्रेसवे बनेंगे, 17,542 करोड़ की लागत से तैयार होगा सड़कों का नेटवर्क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।