Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोकसभा चुनाव के बीच सपा-बसपा व कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री समेत 30 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Updated: Sun, 12 May 2024 07:50 AM (GMT+05:30)

    सपा कांग्रेस व बसपा के कई नेताओं ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा में ...और पढ़ें

    पूर्व मंत्री मतेश सोनकर सहित कई ने थामा भाजपा का दामन
    पूर्व मंत्री मतेश सोनकर सहित कई ने थामा भाजपा का दामन

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा, कांग्रेस व बसपा के कई नेताओं ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा में शामिल होने वालों में सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मतेश सोनकर (कौशांबी), सपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य संजय कुमार मिश्रा (शाहजहांपुर), सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जीशान हैदर आदि शामिल हैं।

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित समारोह में कुशीनगर से सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नथुनी कुशवाहा, सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. कुंवर हर्षित राजवीर, बालाजी मंदिर नेवादा नेरी मंदिर के महंत अशोकानंद गिरि महाराज (सीतापुर), आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के जिला अध्यक्ष अनवर अली (लखनऊ), राष्ट्रीय महासचिव आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज डॉ. मोहम्मद हारून, मोमिन अंसार सभा के प्रदेश प्रवक्ता व हलवाई समाज के कदीम हलवाई, माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा ने भाजपा का दामन थामा।

    30 नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा (अंबेडकरनगर), नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष (आजमगढ़), ब्लाक प्रमुख राजदीप सिंह बुंदेला (ललितपुर), बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल निषाद (बांदा) और सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव जितेन्द्र सिंह सहित विभिन्न पार्टियों व संगठनों के 30 नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में दूसरे दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें: यूपी में चौथे चरण के चुनाव से ठीक पहले सपा को एक और झटका, पूर्व विधायक ने छोड़ा साथ; राजनीतिक गलियारे में हलचल