Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लखनऊ में भाजपा और कांग्रेस दफ्तरों में जश्न- अजय राय के हारने के बाद भी झूम रहे कांग्रेसी- बीजेपी इस खुशी में बांट रही मिठाई

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 02:14 PM (IST)

    UP Lok Sabha Result 2024 नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी को एनडीए की संसदीय दल का नेता चुना गया है। अब यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा-एनडीए मिलकर नई सरकार ...और पढ़ें

    लखनऊ में भाजपा और कांग्रेस मना रहे जश्न- अजय राय के हारने के बाद भी झूम रहे कार्यकर्ता
    लखनऊ में भाजपा और कांग्रेस मना रहे जश्न- अजय राय के हारने के बाद भी झूम रहे कार्यकर्ता

    लखनऊ, जागरण ऑनलाइन टीम। Lucknow Lok Sabha Seat Result 2024 : यूपी की राजधानी में पहली बार भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। जहां एक और भाजपा कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ता झूमते हुए एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता खुशी में नाच रहे हैं। लखनऊ में पहली बार इस तरह का नजारा देखने को मिल रहा है। 

    यह भी पढ़ें : यूपी में मायावती को नहीं मिली एक भी सीट तो शिवपाल यादव ने कह दी यह बात- सीएम योगी के भविष्य को लेकर कर दी यह भविष्यवाणी

    भाजपा कार्यकर्ता इस वजह से जश्न में डूबे 

    नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी को एनडीए की संसदीय दल का नेता चुना गया है। अब यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा-एनडीए मिलकर नई सरकार का गठन करने जा रहे हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में इस बात को लेकर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता मस्ती से झूम रहे हैं। वहीं भाजपा कार्यालय के बाहर नारे लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर मोदी सरकार। 

    यह भी पढ़ें : 'भाजपा को रोकने के लिए जो कर सकते थे कर दिया', अब 2027 में करेंगे यह काम; नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने बताया मास्टर प्लान

    कांग्रेस के कार्यकर्ता इसलिए हो रहे खुश

    दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का लखनऊ पहुंचने पर स्वागत किया और जश्न मनाया। बता दें कि अजय राय ने वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वह डेढ़ लाख से अधिक वोटों से यह चुनाव हार गए। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि नरेंद्र मोदी को अजय राय ने कड़ी टक्कर दी। क्योंकि पहले की तुलना में नरेंद्र मोदी का जीत का मार्जिन काफी हद तक कम हुआ है। इस वजह से और यूपी में भाजपा की कम सीटें आने की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे है।