विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गांव-गली-वार्ड चलो' अभियान शुरू, घर-घर दस्तक देगी BJP; मोहल्लों में चौपाल-संस्थाओं का दौरा समेत ये होंगे काम

Published: Thu, 10 Apr 2025 07:40 PM (IST)

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी ने गांव-गली-वार्ड चलो अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत भाजपा के ...और पढ़ें

घर-घर दस्तक देकर उपलब्धियां बताएगी भाजपा। (तस्वीर जागरण)
घर-घर दस्तक देकर उपलब्धियां बताएगी भाजपा। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. घर-घर दस्तक देकर उपलब्धियां बताएगी भाजपा
  2. गांव-गली-वार्ड चलो अभियान शुरू, 13 तक चलेगा
  3. सायंकाल ग्रामीणों व मोहल्ला निवासियों के साथ लगेगी चौपाल

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। BJP Foundation Day | भाजपा स्थापना दिवस अभियान के तहत गुरुवार से गांव-गली-वार्ड चलो अभियान शुरू हो गया। 13 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा के नेता व कार्यकर्ता घर-घर जाकर डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।

जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा आमजन को बताएगी कि पार्टी ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा कर दिया है। भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं व ऐतिहासिक निर्णयों को जनता के सामने रखेगी। सायंकाल ग्रामीणों व मोहल्ला निवासियों की चौपाल भी लगाई जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताईं उपलब्धियां

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को बाराबंकी सदर विधानसभा में जनसंपर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर दक्षिण में वार्ड बैठक की। दूसरे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ कैंट में इस कार्यक्रम के तहत हिस्सा लिया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह बाराबंकी सदर विधानसभा में घर-घर संपर्क किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी परिवारों को सम्मानित भी किया। इनके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, आयोग-बोर्ड-निगम के अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों को इस अभियान में लगाया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान भी चलाया

भाजपा के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपने-अपने क्षेत्र के मंदिर व अन्य स्थलों में सफाई अभियान भी चलाया। प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय ने बताया कि 13 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष स्तर से ऊपर के सभी नेता गांव, शहर व वार्ड में प्रवास करेंगे।

देवा के पीड़ गांव में घर-घर संपर्क करते भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह- जागरण

जिला पंचायत सदस्य, सभासद एवं पार्षद सहित सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी प्रवास करेंगे। सभी को दिन में कम से कम आठ घंटे गांव, मोहल्ला या सेवा बस्ती में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान के दौरान यह होंगे कार्य

  • विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों से मिलना और चर्चा करना
  • भाजपा कार्यकर्ताओं के संग पार्टी का ध्वज लेकर गलियों में शोभायात्रा
  • सायंकाल ग्रामीणों व मोहल्ला निवासियों की चौपाल
  • भाजपा के वरिष्ठ लोगों, आपातकाल सेनानी व कारसेवकों का सम्मान
  • बूथ समिति की बैठक करना
  • मंदिर, अस्पताल, स्कूल व गलियों में स्वच्छता अभियान
  • आंगनबाडी केंद्र, बेसिक स्कूल, पशु अस्पताल, पीएचसी, पंचायत कार्यालय या कि संस्थान का दौरा
  • पानी की टंकी या फिर तालाब की स्वच्छता

इसे भी पढे़ं- मायावती ने केंद्र सरकार से की वक्फ कानून स्थगित करने की मांग, बोलीं- आतंकियों के खिलाफ हो सख्त कानूनी कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।