Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाजपा का 'गांव-गली-वार्ड चलो' अभियान आज से, घर-घर दस्तक देंगे कार्यकर्ता; गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 06:00 AM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी 10 से 13 अप्रैल तक गांव-गली-वार्ड चलो अभियान चलाएगी। इस दौरान वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्ध ...और पढ़ें

    भाजपा का गांव-गली-वार्ड चलो अभियान आज से शुरू होगा, 13 अप्रैल तक चलेगा। (तस्वीर जागरण)
    भाजपा का गांव-गली-वार्ड चलो अभियान आज से शुरू होगा, 13 अप्रैल तक चलेगा। (तस्वीर जागरण)

    HighLights

    1. भाजपा का गांव-गली-वार्ड चलो अभियान आज से
    2. घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी
    3. 13 अप्रैल तक चलेगा अभियान, वरिष्ठ नेताओं व मंत्रियों की लगी ड्यूटी

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। स्थापना दिवस अभियान के तहत भाजपा गुरुवार से गांव-गली-वार्ड चलो अभियान प्रारंभ करने जा रही है। यह अभियान 10 से 13 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार का लेखा-जोखा लोक दरबार में रखेंगे। अभियान के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई है।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, बाराबंकी सदर विधानसभा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर दक्षिण, ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र में अभियान के तहत जनसंपर्क करेंगे।

    इनके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, आयोग-बोर्ड-निगम के अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

    ये नेता करेंगे जनसंपर्क

    प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय ने बताया कि गुरुवार को केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान देवरिया के चौरीचौरा, पंकज चौधरी महाराजगंज सदर, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही देवरिया की पत्थरदेवा व बहराइच की महसी विधानसभा, स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर के सहजनवा, धर्मपाल सिंह आंवला, अनिल राजभर वाराणसी की रोहनियां, नंदगोपाल नंदी प्रयागराज उत्तरी, रवीन्द्र जायसवाल वाराणसी उत्तरी, दयाशंकर मिश्र दयालु वाराणसी दक्षिणी, दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली की हरचन्द्रपुर में जनसंपर्क करेंगे।

    इसे भी पढ़ें- लापरवाही बरतने पर बिजली विभाग मैनपुरी के SE निलंबित, गोरखपुर-देवरिया के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि