विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी भाजपा ने सभी 24 प्रकोष्ठ संकुलों को सिखाया 'माइक्रोमैनेजमेंट', 2027 के लिए दिया 'चुनावी होमवर्क'

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:26 AM (IST)

भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए 24 प्रकोष्ठ संकुलों की बैठक की, जिसमें पदाधिकारियों को माइक्रोमैनेजमेंट का पाठ पढ़ाया गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा ने 24 प्रकोष्ठ संकुलों की बैठक आयोजित की।

  2. पदाधिकारियों को चुनाव जीत हेतु माइक्रोमैनेजमेंट सिखाया गया।

  3. मतदाताओं तक पहुंच कर जन कल्याणकारी नीतियां बताएं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए 24 प्रकोष्ठ संकुलों की बैठक कर पदाधिकारियों को माइक्रोमैनेजमेंट का पाठ पढ़ाया। उन्हें मतदाताओं के बीच पहुंचकर पार्टी की चुनावी जमीन मजबूत करने के लिए कहा गया।

भाजपा मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित प्रकोष्ठ संकुल की बैठक में राष्ट्रीय समन्वयक वीडी शर्मा ने कहा कि सभी वर्गों के बीच पहुंचकर सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं पार्टी की प्राथमिकताओं को बताना होगा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भी सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा।

प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश समन्वयक ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश सहसमन्वयक संतराम यादव एवं मिथिलेश त्रिपाठी की उपस्थिति में प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ संकुलों के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक एवं सदस्यों ने संगठनात्मक बारीकियों को समझा।

वीडी शर्मा ने कहा कि प्रकोष्ठ संकुलों का दायित्व भाजपा को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाना है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को प्रकोष्ठ संकुलों का दायित्व सौंपा गया है।

इन सभी को शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, दुग्ध उत्पादकों, नगर निकाय एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों, स्पोर्टस से जुड़े युवाओं, पटरी विक्रेताओं, वरिष्ठ नागरिकों, सहकारिता क्षेत्र सहित समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क और संवाद स्थापित करना है। इन वर्गों को भाजपा से जोड़ते हुए एसआइआर सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे नेरेटिव का जवाब देने के लिए तैयार करना होगा।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रकोष्ठ संकुलों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विभिन्न वर्गों के बीच संगठनात्मक कार्य करने का अवसर मिला है।

प्रकोष्ठ संयोजक के दायित्व के साथ ही सभी को भाजपा नेता और कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभानी है। युवाओं, महिलाओं तथा अन्य पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित ना रहे।

यह भी पढ़ें- UP विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथों पर महिला और युवा शक्ति को उतारने की रणनीति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।