अयोध्या, मथुरा और काशी के स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी, मेल भेजा गया-आठ को काली दिवाली
Bomb Blast Threat in UP: अयोध्या मथुरा और काशी के स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी, मेल भेजा गया-आठ को काली दिवाली।

अयोध्या मथुरा और काशी के स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी
HighLights
ई-मेल में धमाके आठ से 27 नवंबर तक चलते रहने की भी चेतावनी, आठ नवंबर को मंदिरों को निशाना बनाने की चेतावनी
खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से भेजा गया धमकी भरा ई-मेल
जिला न्यायालय एवं रामनगरी के परमा एकेडमी स्कूल की ई-मेल पर मिला धमकी भरा संदेश
जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी के मिले एक मेल से दहशत कायम हो गई है। यहां पर मेल से एक संदेश आया है, जिसमें मंदिर और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी भरे ईमेल के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। मेल में लिखा था कि दिवाली यानी कि 8 नवंबर के दिन को बम से उड़ा दिया जाएगा।
दीपावली से पहले मिली आतंकी धमकी ने अयोध्या, मथुरा और काशी को असहज कर दिया है। खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठन ने आठ नंवबर को अयोध्या, मथुरा एवं काशी में बम धमाकों की धमकी दी है। कचहरी, मंदिरों एवं स्कूलों को लक्ष्य बनाने की चेतावनी इस धमकी भरे ई-मेल में शामिल है। ई-मेल में धमाके आठ से 27 नवंबर तक चलते रहने की चेतावनी भी है।
दीपावली से पहले मिली आतंकी धमकी ने अयोध्या, मथुरा और काशी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठन ने आठ नवंबर को अयोध्या, मथुरा एवं काशी में बम धमाकों की धमकी दी है। मंदिरों एवं स्कूलों को लक्ष्य बनाने की चेतावनी इस ई-मेल में शामिल है। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने रामनगरी के आइसीएसई बोर्ड से संचालित परमा एकेडमी स्कूल की ई-मेल पर धमकी भरा यह संदेश भेजा है। स्कूल प्रबंधन ने इस ई-मेल की सूचना स्थानीय पुलिस से साझा की है।
मामले की जांच शुरू करा दी गयी है। यह धमकी भरा ई-मेल आतंकी संगठन से जुड़े इंजी. गुरुनख सिंह, रौनक शाहवाला और डा. गुरुनिरवर सिंह खानरजादा की ओर से भेजा गया है। मेल में परमा एकेडमी के अतिरिक्त अंबेडकरनगर के रेडियंट कालेज एवं नवदीप कालेज को भी यह ई-मेल भेजा गया है। मेल में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को भी चेतावनी दी गई है कि उसके हर शो को बम एवं आइडी धमाके से उड़ा दिया जाएगा।
खालिस्तान नेशनल आर्मी ने जिला न्यायालय एवं रामनगरी के आइसीएसई बोर्ड से संचालित परमा एकेडमी स्कूल की ई-मेल पर धमकी भरा यह संदेश भेजा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने एसएसपी को पत्र भेजकर आठ नवंबर से 27 नवंबर तक धमाके की धमकी पर कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ाए जाने का निर्देश दिया है।
वहीं स्कूल प्रबंधन ने भी इस ई-मेल की सूचना स्थानीय पुलिस से साझा की है। आगामी आठ नवंबर को अयोध्या, मथुरा और काशी के मंदिर में न जाने की चेतावनी लोगों को दी गई है, जबकि आठ नवंबर से लेकर 27 नवंबर के बीच धमाके करने का भी उल्लेख मेल किया गया है। यह धमकी भरा ई-मेल आतंकी संगठन से जुड़े इंजी. गुरुनख सिंह, रौनक शाहवाला और डा. गुरुनिरवर सिंह खानरजादा की ओर से भेजा गया है। गत 13 व 16 फरवरी को भी सुन्नियान दासन नामक व्यक्ति ने कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
इस मेल में परमा एकेडमी के अतिरिक्त अंबेडकरनगर के रेडियंट कालेज एवं नवदीप कालेज को भी यह ई-मेल भेजा गया है। मेल में दीवाली को काली करने की धमकी दी गई है। इसके अतिरिक्त बच्चों को स्कूल न भेजने की भी धमकी दी शामिल है।
धमकी में उल्लेख है कि आठ नवंबर को धमाके होंगे, जो 27 नवंबर तक चलते रहेंगे। मेल में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को भी चेतावनी दी गई है कि उसके हर शो को बम एवं आइडी धमाके से उठा दिया जाएगा। मेल के अंत में मंदिर में आठ नवंबर को धमाका सुबह 9.11 बजे से 11.11 मिनट के बीच करने की धमकी दी गई है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि साइबर पुलिस से धमकी भरे ई-मेल की जांच कराई जा रही है। निगरानी को बढ़ाया गया है।
मेल में यह लिखा गया
काली दिवाली : 8 को बम धमाके होंगे
निशाना बच्चे: दलजीत दोसांझ
अयोध्या स्कूलों में @1:11 अपराह्न
अपने बच्चों को बचायें,
अयोध्या - वाराणसी - मथुरा मंदिर भी न जाओ, आठ नवंबर दिवाली पर बन धमाका होगा।
अयोध्या-वाराणसी-मथुरा बोलेगा, खालिस्तान-खालिस्तान जिंदाबाद।
हिंदू-अतिवादी दे जन्मस्थान पर आठ नवंबर दिवाली ते हुन धमाके होंगे जो 27 नवंबर तक चलेंगे।
काली दिवाली हिंदूस्तान विच बचे, जिसने 1984 विच खून दा बदला खून दा नारा देके सिख नक्सली कार्रवाई करवाई।
27 नवंबर तक जलसा विच बम धमाका विच मारिया जावेगे।
दलजीत दोसांझ और साथियों को वचन है, खालिस्तान वाले दलजीत के हर शो के बीच आईईडी धमाकायां नाल उड्डा दयांगे।
कार्यालय @3:11 अपराह्न
मंदिर विच 8 नवंबर बम धमाके
@9:11 पूर्वाह्न - @11:11 अपराह्न
खालिस्तान राष्ट्रीय सेना
इंजी. गुरनख सिंह
रुकन शाहवाला
डॉ. गुरनिरवैर सिंह
खान रजादा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।