BSNL का धमाकेदार ऑफर, 1111 रुपये में मिलेगा 200 Mbps स्पीड के साथ 5000 GB डेटा
बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस पर विशेष प्लान पेश किए हैं, जिसमें ₹1111 में 5000 जीबी डेटा और असीमित कॉलिंग के साथ 200 एमबीपीएस स्पीड मिलेगी।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
₹1111 में 5000 जीबी डेटा, असीमित कॉलिंग, 200 एमबीपीएस।
मोबाइल ग्राहकों के लिए मुफ्त एंटरटेनमेंट टीवी सेवा उपलब्ध।
नए सिम पर ₹1 रिचार्ज में 24 दिन असीमित कॉलिंग।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने स्वतंत्रता दिवस विशेष प्लान जारी किए हैं। अब फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) 1,111 रुपये के प्लान में पांच हजार जीबी डेटा एक माह तक मिलेगा। साथ में असीमित कालिंग भी। 200 एमबीपीएस हाईस्पीड इंटरनेट मिलेगा। 25 से अधिक ओटीटी चैनल भी देख सकेंगे।
बीएसएनएल के नए मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) राजेश कुमार ने शुक्रवार को हजरतगंज स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पहले यह प्लान 1199 रुपये में था। इसमें 88 रुपये की छूट दी गई है। छूट का लाभ छह महीनों तक लिया जा सकता है। मोबाइल फोन ग्राहकों के डिजिटल मनोरंजन के लिए बीएसएनएल फ्री एंटरटेनमेंट टीवी सेवा देने की भी पहल की है।
टैंगो टीवी की ओर से संचालित इस सेवा का उपयोग सेल्फ केयर या सेल्फ केयर न्यू एप के माध्यम से किया जा सकता है। इस पर लाइव टीवी चैनल, मूवी, वेबसीरीज, गाने, कनेक्ट सर्विस आदि देख सकेंगे। बीएसएनएल ने डिजिटल भारत निधि परियोजना के तहत अनकनेक्टेड क्षेत्रों को नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में भी काम किया है।
2जी सेवा को 4जी में किया अपग्रेड
अब तक ऐसी 98 साइटों पर 4जी सेवा दी जा रही है। भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के दूरस्थ बार्डर आउट पोस्ट एवं बार्डर इंटेलीजेंस पोस्ट की 20 साइटों पर 4जी सेवा दी जा रही है। वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों की 78 साइटों की 2जी सेवा को 4जी में अपग्रेड किया गया है।
बीएसएनएल के महाप्रबंधक नितीश सिन्हा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फ्रीडम प्लान भी जारी किया गया है। इसके तहत 2399 के प्लान में अब 412 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान की वैधता में 47 दिनों की वृद्धि की गई है। पहले 365 दिन की वैधता मिलती थी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ के 2.24 लाख बिल्डिंग मालिकों को तोहफा, बकाया हाउस टैक्स पर मिलेगी छूट; कल से शुरू होगी OTS योजना
उधर, कैसरबाग में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रधान महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि नए सिम पर केवल एक रुपये का रीचार्ज कराने पर 24 दिनों तक असीमित कालिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही प्रतिदिन एक जीबी डेटा व 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेगा। इस सुविधा का लाभ प्रदेश भर के उपभोक्ता ले सकते हैं।
