Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ की यूनिट पर FIR को बसपा अध्यक्ष मायावती ने बताया उचित कदम

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Fri, 06 Feb 2026 01:28 PM (IST)

    Film Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेई अभिनीत फिल्म ‘घूसखोर पंडत’को लेकर विवाद पर राजनीति भी तेज हो गई है। ...और पढ़ें

    बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती

    बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती 

    HighLights

    1. बसपा ने की फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग

    2. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश सरकार को बताया ब्राह्मण विरोधी

    डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ : नेटफ्लिक्स पर आने वाली मनोज बाजपेई अभिनीत फिल्म ‘घूसखोर पंडत’को लेकर विवाद पर राजनीति भी तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ‘घूसखोर पंडत’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने के साथ ही लखनऊ पुलिस के इस फिल्म की टीम के खिलाफ केस दर्ज करने को उचित कदम बताया है। उधर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताया है।

    बसपा मुखिया मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख व चिंता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ‘पंडत’ को घूसखोर आदि बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है।

    जिससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय जबरदस्त रोष व्याप्त है और इसकी हमारी पार्टी भी इसकी कड़े शब्दों में निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि बसपा की मांग है कि ऐसी इस जातिसूचक फिल्म (वेब सीरीज) ‘घूसखोर पंडत’ पर केन्द्र सरकार को तुरन्त प्रतिबंध लगाना चाहिये। उन्होंने फिल्म की यूनिट के खिलाफ लखनऊ पुलिस के केस दर्ज करने को उचित कदम बताया है।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर भाजपा सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाया।  अजय राय ने कहा कि भाजपा ने ब्राह्मणों का अपमान किया है और यह सरकार जाति के आधार पर काम कर रही है। अजय राय ने कहा कि भाजपा पहले तो हिंदू और मुसलमान के नाम पर राजनीति करती थी, लेकिन अब वह जाति के आधार पर काम कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सौहार्द बिगाड़ने वाली Ghooskhor Pandat वेब सीरीज पर एफआईआर

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गोरखपुर और सुल्तानपुर समेत कई जगहों पर ब्राह्मण विरोधी पर कोई कार्रवाई नहीं की। सन्यासियों के अपमान पर भी सरकार चुप है। अजय राय ने कहा कि यह सरकार सनातन विरोधी है और सनातन का चोला ओढ़कर समाज को बांटने का काम कर रही है।