यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Elections: बसपा ने उम्मीदवारों की नौंवी सूची की जारी, अमेठी से रवि प्रकाश मौर्य पर लगाया दांव; देखें नई लिस्ट
बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की नौंवी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने यूपी के और इन तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। प ...और पढ़ें

HighLights
- बसपा ने यूपी में उम्मीदवारों की एक और सूची की जारी
- अमेठी लोकसभा सीट से रवि प्रकाश मौर्या मैदान में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। BSP Candidate List: बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। बसपा ने रविवार को तीन और प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्टी ने संतकबीरनगर लोकसभा सीट से सैय्यद दानिश को मैदान में उतारा है और अमेठी से रवि प्रकाश मौर्या को टिकट दिया गया है। वहीं आजमगढ़ सीट से महिला प्रत्याशी सबीहा अंसारी को चुनावी दंगल में उतारा है।
बसपा ने आजमगढ़ से बदला प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के एक दिन पहले बसपा ने आजमगढ़ से अपना प्रत्याशी बदल दिया। पहले बसपा ने आजमगढ़ से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट दिया था, लेकिन अब उनको सलेमपुर से मैदान में उतारा गया है।
आजमगढ़ से शबीहा अंसारी बनीं बसपा प्रत्याशी
आजमगढ़ शहर के पहाड़पुर की रहने वाली 32 वर्षीय शबीहा अंसारी पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगी। वह 2018 से 2022 तक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं। कांग्रेस से जुड़ाव के बाद बसपा से टिकट मिलने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह बसपा कैडर से जुड़ी रही हैं। आजमगढ़ से भाजपा ने सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और सपा ने धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है।