मनोज बाजपेई की फिल्म 'घूसखोर पंडत' के डायरेक्टर पर लखनऊ में मुकदमा, इंस्पेक्टर ने खुद लिखाई रिपोर्ट
लखनऊ के हजरतगंज थाने में मनोज बाजपेई की फिल्म 'घूसखोर पंडत' के डायरेक्टर और अन्य पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है, ...और पढ़ें

HighLights
हजरतगंज थाने में इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने दर्ज कराया मामला
जाति विशेष को चिन्हित कर अपमानित करने का आरोप
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मनोज बाजपेई की फिल्म घूसखोर पंडत के डायरेक्टर समेत अन्य पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
आरोप है कि फिल्म में जाति विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर अपमानित किया जा रहा है। उनकी भावनाओं को आहत किया गया है। खास बात यह है कि मुकदमा स्वयं थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने दर्ज कराया है। इसकी विवेचना इंस्पेक्टर सुधाकर सिंह करेंगे।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि नेटफ्लिक्स पर फिल्म/वेब सीरीज का ट्रेलर प्रकाशित हुआ था। इसे लेकर ब्राह्मण समाज में रोष है। डायरेक्टर और उनकी टीम ने समाज में शांति बिगाड़ने, समुदायों के विरुद्ध वैमनस्यता फैलाने के उद्देश्य से यह कृत्य किया है। कई सामाजिक संगठन प्रदर्शन की तैयारी में हैं।
इसी का संज्ञान लेकर डायरेक्टर और टीम के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्द ही आरोपितों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।