विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर सपा सरकार बनने बनने पर गांवों को 24 घंटे बिजली: मुख्यमंत्री

By Ashish MishraEdited By:
Published: Sat, 29 Oct 2016 11:22 AM (IST)Updated: Sat, 29 Oct 2016 06:33 PM (IST)

मुख्यमंत्री अखि‍लेश यादव ने आज बि‍जली वि‍भाग की कई परि‍योजनाओं का लोकार्पण किया। इसे यूपी सरकार की 18 से 24 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में फिर सपा की सरकार बनने पर ग्रामीणों को भी 24 घंटे बिजली मिलेगी। चुनावी साल में जिला मुख्यालयों को पूरी तरह बिजली कटौती से मुक्त करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसकी घोषणा की है। अखिलेश ने कहा कि वैसे तो उनकी सरकार ने तमाम काम किए हैं लेकिन बिजली के क्षेत्र में सर्वाधिक काम हुआ है।

पढ़ें- किसानों की मदद से बन रहा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे: अखिलेश

आज लखनऊ में नवीन स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर भवन के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को ज्यादा बिजली की सौगात देते हुए कहा कि अब जिला मुख्यालय व बड़े शहरों को 24 घंटे, गांवों को 18 घंटे और तहसील व बुंदेलखंड क्षेत्र को 20 घंटे बिजली मिलेगी। ऊर्जा मंत्री का भी दायित्व संभाल रहे अखिलेश ने इस मौके पर लगभग दो हजार करोड़ रुपये के 200 पारेषण व वितरण के सब स्टेशनों का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने मुख्यमंत्री रहते बिजली के क्षेत्र में जो काम किया था, उसे हमने पूरा किया। पहली बार हुआ है कि हमने पावर प्लांट का शिलान्यास करने के साथ ही उद्घाटन भी किया है। ज्यादा बिजली आपूर्ति के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अब विभागीय अफसरों के लिए चुनौती भी बढ़ गई है। कटिया (बिजली चोरी) से निपटने के साथ ही उन्हें बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना होगा। फाल्ट होने पर एम्बुलेंस की तरह गाड़ी पहुंचे और तत्काल उसे ठीक किया जाए।

पढ़ें- भावुक अखिलेश यादव बोले- नेताजी मुझे हटाना हो तो हटा दो

इससे पहले मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने कहा कि मुख्यमंत्री का विजन स्पष्ट है। उन्होंने अफसरों पर विश्वास जताया और अवस्थापना के क्षेत्र को खास तव्वजो दी जिससे विकास के इतने काम हुए। प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने बिजली के क्षेत्र में किए गए कार्यों को विस्तार से बताते हुए कहा कि शहरों को अब अनंत काल तक 24 घंटे बिजली मिलती रहेगी। तय किए गए घंटों के अनुसार बिजली की आपूर्ति हरहाल में सुनिश्चित की जाएगी।

पढ़ें- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान तीन की मौत

नाथ न कुछ मोर प्रभुताई.....

ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव व पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा और ट्रांसमिशन कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक विशाल चौहान को बधाई देते हुए तारीफ भी की। समारोह के अंत में धन्यवाद देने के मौके पर प्रबंध निदेशक एपी मिश्र ने कहा कि महोदय (मुख्यमंत्री) से वह वही कहना चाहते हैं जो श्रीराम चरित मानस के एक प्रसंग में हनुमान जी ने प्रभु श्री राम से कुछ इस तरह कहा था कि 'नाथु न कुछ मोर प्रभुताई, सो सब तव प्रताप रघुराई'। यह कह कर मिश्र ने पूरी सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री को ही देते हुए अपनी बात खत्म की।

CM अखिलेश ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का किया रियलिटी चेक

बुक्कल नवाब देंगे इस्तीफा!

वादे के मुताबिक रिकार्ड समय में बिजली के काम होने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके एमएलसी बुक्कल नवाब ने एक दिन फोन कर कहा कि नीबू पार्क सब स्टेशन का उद्घाटन अगली सरकार में ही हो पाएगा क्योंकि काम ही नहीं हो रहा। मैंने प्रमुख सचिव ऊर्जा से बात कर बुक्कल नवाब को आश्वस्त किया कि तय समय में वह चालू हो जाएगा लेकिन वह न माने। इस पर उनसे कहा की शर्त लगा लो कि तय समय में चालू हो जाने पर इस्तीफा दे दोगे उन्होंने कहा दे दूंगा। सब स्टेशन चालू हो जाने पर उन्हें बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि अब इस्तीफा देने का फैसला उन पर ही छोड़ता हूं?

देखें तस्वीरें : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मुख्यमंत्री अखिलेश की राइड

गांवों को 20 व शहरों को 22 घंटे का था वादा

समाजवादी पार्टी ने सूबे की सत्ता हासिल करने के लिए अपने घोषणा पत्र के जरिये प्रदेशवासियों से वादा किया था कि गांवों को 20 और शहरों को 22 घंटे बिजली देंगे। सपा के सत्ता संभालने के साढ़े चार वर्ष गुजरने के बाद भी ग्रामीणों को जहां अब तक 14 घंटे वहीं तहसील स्तर के नगरों को 16 और जिला मुख्यालयों को 20 घंटे ही बिजली आपूर्ति का शेड्यूल था। गौरतलब है कि अब तक विधानसभा चुनावों में बिजली सदैव बड़ा मुद्दा रही है इसलिए सपा सरकार अब प्रदेशवासियों को और ज्यादा बिजली देने के साथ ही भविष्य में फिर सरकार बनने पर गांवों तक को 24 घंटे बिजली देने का वादा कर रही है।

पढ़ें- सीएम अखिलेश ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का किया रियलिटी चेक

यूं बढ़ी बिजली की आपूर्ति

वर्ष गांव जिला महानगर

2011-12 11:12 19:16 22:24

2012-13 09:33 18:04 21:32

2013-14 11:55 19:24 22:24

2014-15 11:15 18:11 21.59

2015-16 11:38 19:23 22:57

2016-17 14:58 20:56 23:26

सपा से निष्कासित पवन पांडेय अब भी मंत्री, मुलायम की अदालत में होगी अपील
कैसे हाईटेक एसएलडीसी?
यूपीपीसीएल हाईटेक भवन का निर्माण 40 करोड़ की लागत से हुआ है, जो दो साल में बनकर तैयार हुआ है इसका मुख्य काम लाइट डिस्ट्रीब्यूशन यानी पूरे प्रदेश में तय समय और घंटे के हिसाब से लाइट देना है।
यहां पूरे भारत में पावर सेक्टर में बनने वाली पहली सबसे बड़ी वीडियो वॉल है, जिसमें पूरे प्रदेश के सभी जिलों को दी जाने वाली पॉवर सप्लाई को एक साथ देखा जा सकता है।एक साथ सभी नॉर्दन जोन के प्रदेशों को देखा जा सकता है कि कितनी बिजली कहां से आ रही है या कहां भेजी जा रही है। यहां बैठे-बैठे केवल एक बटन दबाने से किसी भी शहर या गांव की बिजली को किसी भी वक्त बंद या चालू किया जा सकता है। यहां मौजूद एक सर्वर सेंटर से सभी सब स्टेशनों को या किसी भी जनरेटिंग स्टेशन को कंट्रोल किया जा सकता है। यहीं ऑफिस से ही चुने हुए कुछ फीडरों को बंद कर सकते हैं अथवा खोल सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।