Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3: सबके चेहरे पर है मुस्कान, देखो उतरा चंद्रयान, चांद को लेकर लखनऊ के बच्चों ने तैयार की गीत

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 04:35 PM (IST)

    Chandrayaan-3 भारत आज इतिहास रचने के लिए तैयार है। चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर पहली बार सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो ने 14 जुलाई को ...और पढ़ें

    Chandrayaan-3: स्‍कूल के बच्‍चों ने तैयार क‍िया चंद्रयान तीन के ल‍िए गाना
    Chandrayaan-3: स्‍कूल के बच्‍चों ने तैयार क‍िया चंद्रयान तीन के ल‍िए गाना

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। Chandrayaan 3 Moon Landing चंद्रयान तीन की लैडिंग का लाइव प्रसारण बुधवार शाम पांच बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा। इसरो की वेबसाइट पर इस गौरवपूर्ण क्षण के गवाह बनने के लिए लखनऊ के स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, पुलिस बूथ से लेकर मदरसे और सामाजिक संगठन के साथ जगह जगह लोग उत्सुक दिख रहे हैं।

    स्कूलों में इसे दिखाने के लिए प्रोजेक्ट भी लगाए गए हैं। विशेषज्ञ की टीम भी लगी हुई जो अंतरिक्ष और चंद्रमा के कौतुहल को बता रहे हैं। बच्चों में इसे लेकर खास ही उत्साह है। चंदा मामा के नाम से चंद्रमा को जानने वाले बच्चों ने इसे लेकर गीत भी तैयार किया है। जैसे ही चंद्रमा पर साफ्ट लैडिंग होगी।

    इस सफलता को लेकर अमीनाबाद इंटर कालेज में चांद के गीत गाए जाएंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य साहब लाल मिश्र ने यह कविता लिखी है। जिसे बच्चे सुनाएंगे। गीत कुछ यूं है कि मेरा देश है महान, देखो उतरा चंद्रयान, सबके चेहरे पर है मुस्कान, रोवर है जिसका प्रज्ञान। देखो उतरा चंद्रयान, दुनिया में बनी पहचान, इसरो के वैज्ञानिक महान, इनकी मेहनत चढ़ी पहचान.. मेरा देश है महान।

    चंद्रयान की लैडिंग को दिखाने के लिए बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में भी खास प्रबंध किया गया है। वहीं, केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों को इसरो का लिंक भेजकर शाम को इसका लाइव प्रसारण देखने के लिए कहा गया है। इसमें अभिभावकों से कहा गया है कि वह बच्चों को इसके विषय में जरूर दिखाएं।

    खबरें और भी