विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में लूलू मॉल के पास क्लब के बाहर ट्रांसजेंडर और युवकों में विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Published: Mon, 02 Nov 2026 12:38 PM (IST)

Lucknow Crime: आरोप है कि ट्रांसजेंडर के साथ अभद्रता की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रदेश में इन दिनों ट्रांसजेंडर के साथ लोगों का विवाद बढ़ता जा रहा है। बांदा, कानपुर और झांसी के बाद अब लखनऊ में ट्रांसजेंडर के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है।

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में लूलू मॉल के पास एक क्लब के बाहर शनिवार देर रात ट्रांसजेंडर समुदाय और कुछ युवकों के बीच विवाद और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है।

आरोप है कि ट्रांसजेंडर के साथ अभद्रता की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। विवाद की वजह और घटना के संबंध में पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में है।

बांदा में बीते महीने बधाई मांगने के विवाद को लेकर दो किन्नर गुटों और कुछ युवकों के बीच तनातनी और प्रदर्शन की घटना हुई।

कानपुर में हाल ही में किन्नरों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया था, जिसका वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज हुआ।

झांसी में पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध

यह भी पढ़ें- लखनऊ में खिलौने की बंदूक दिखाकर लाखों की लूट, सराफा कारोबारी से चेन-अंगूठी और कैश छीना

यह भी पढ़ें- बाराबंकी: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफारी कार ने बाइक सवारों को कुचला, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

किन्नरों के एक गुट ने पुलिस लाइन के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और यातायात बाधित किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।