विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन से पहले रसोइयों के चेहरे खिले, योगी आदित्यनाथ सरकार अब प्रतिमाह देगी 3000 रुपये मानदेय

Published: Sat, 22 Aug 2026 08:58 PM (IST)

CM Yogi Adityanath: प्रदेश में प्रधानमंत्री पोषण योजना से करीब 3,53,536 रसोइये जुड़े हैं, जो लगभग 1.47 करोड़ बच्चों के लिए भोजन बनाते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

HighLights

  1. कैबिनेट बाई सर्कुलेशन में 3.54 लाख रसोइयों के मानदेय को एक हजार रुपये बढ़ाने को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन की स्वीकृति

    रसोइयों को कैशलेस इलाज की सुविधा की भी आज घोषणा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


  2. रसोइयों को कैशलेस इलाज की सुविधा की भी आज घोषणा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने रक्षाबंधन से पहले 3.54 रसोइयों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने परिषदीय स्कूलों के 1.47 करोड़ बच्चों के लिए भोजन बनाने वाले लगभग रसोइयों का मानदेय 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह किया है। इन्हें कैशलेस चिकित्सा की सुविधा भी दी जाएगी।

विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रसोइयों के सम्मान समारोह में मानदेय बढ़ाने के साथ ही कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा करेंगे।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करने के साथ ही सभी जिलों और तहसील स्तर पर भी आयोजन किया जाएगा जिनमें जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के मुताबिक समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों मंच पर 11 रसोइयों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पीएम पोषण योजना की उपलब्धियों और रसोइयों के योगदान पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।

प्रदेश में प्रधानमंत्री पोषण योजना से करीब 3,53,536 रसोइये जुड़े हैं, जो लगभग 1.47 करोड़ बच्चों के लिए भोजन बनाते हैं। वर्तमान में इन्हें हर महीने दो हजार रुपये मानदेय मिलता है। मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव कैबिनेट बाई सर्कुलेशन स्वीकृत हो जाने के बाद अब इन्हें प्रति माह 3000 रुपये मानदेय मिलेगा। रसोइयों को मानदेय के साथ ही यूनीफार्म के लिए 500 रुपये और ग्लब्स के लिए भी 400 रुपये मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शानदार सेल्फी, जापानी छात्रों के लिए यादगार बना पल

यह भी पढ़ें- "जो कहते हैं उसे जमीन पर उतारते हैं', यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में सीएम योगी का निवेशकों को खुला आमंत्रण

तीसरी बार बढ़ाया रसोइयों का मानदेय

वर्ष 2019 में रसोइयों का मानदेय 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह किया गया था। इसके बाद वर्ष 2022 में 500 रुपये की वृद्धि करते हुए मानदेय बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह किया गया था। अब 1000 रुपये की बढ़ोतरी कर मानदेय 3000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। इस प्रकार योगी आदित्यनाथ की सरकार में रसोइयों का मानदेय तीसरी बार बढ़ाया गया है।

रसोइयों की कुल संख्या-3,53,536
सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों की संख्या-1,41,703
भोजन पाने वाले बच्चों की संख्या-1,46,96,104