Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल चुनाव जीतने पर यूपी कैबिनेट में बंटी मिठाई, सीएम योगी बोले- नतीजों में दिखा ‘नए भारत’ का संकल्प

    Updated: Tue, 05 May 2026 08:42 AM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया, इसे 'नए भारत' के संकल ...और पढ़ें

    HighLights

    1. CM योगी ने परिणामों को PM मोदी के विश्वास का प्रतीक बताया।

    2. भाजपा गठबंधन की बंगाल, असम, पुडुचेरी में जीत को सराहा।

    3. अखिलेश यादव ने चुनावी धांधली का आरोप लगाते हुए निंदा की।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश ‘नए भारत-विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती देता है।

    मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार सशक्त हो रहा है, जो इन ऐतिहासिक चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ है।

    उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनना इस विश्वास का प्रमाण है। यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री के ‘नए भारत’ की दृष्टि को नई गति देगा।

    मुख्यमंत्री योगी ने इस जीत के लिए तीनों राज्यों के भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने सुशासन और राष्ट्रवाद को समर्थन देने वाली जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया। इससे बाद कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने इस जीत के लिए मुख्यमंत्री योगी को मिठाई भी खिलाई।

    खबरें और भी

    योगी ने बंगाल व असम में कीं 24 जनसभाएं व रोडशो, 21 में जीते

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में कुल 22 जनसभाएं व रोडशो किए। इनमें से 19 में भाजपा चुनाव जीती है। अधिकतर वह सीटें हैं जिनमें भाजपा ने पहली बार विजय हासिल की है। असम में उन्होंने दो चुनावी जनसभाएं कीं। इनमें दोनों सीटों में भाजपा व उसके सहयोगी दल विजयी रहे हैं।

    उनका चुनाव प्रचार अभियान तीन अप्रैल को असम से शुरू होकर 27 अप्रैल को बंगाल में प्रचार के अंतिम दिन तक चला था। पूरे दौरे में उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीटों पर विशेष ध्यान दिया। योगी को खास तौर से उन सीटों पर प्रचार की कमान सौंपी गई थी, जहां पर हिंदू मतदाता जातियों में बिखरा था। इन सीटों पर पार्टी को जीत मिली है।

    राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’: अखिलेश यादव

    बंगाल चुनाव के परिणाम को लेकर सपा प्रमुख यादव ने गड़बड़ी के सवाल उठाए हैं। सोमवार को ममता बनर्जी का एक वीडियो पोस्ट कर सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा कि अब क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से भी नीचे ले जाएंगे।

    देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’ है। आज पूरा देश आक्रोशित है और लोकतंत्र व्यथित। चुनावी व्यवस्था के नाम पर केंद्रीय बलों का जो दुरुपयोग मतगणना में आज बंगाल में हुआ है, ठीक वैसा ही घपला वर्ष 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में अधिकांश जगह किया गया था, जिसके साक्षात गवाह कन्नौज के विधानसभा क्षेत्र थे।

    फिर इसी निंदनीय मॉडल को फर्रुखाबाद के वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में दोहराया गया था। सब जानते हैं कि क्या हुआ और सच क्या है। जनमत की खुली लूट कैसे हुई है। इससे पहले एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘हर फरेबी फतह की एक मियाद होती है। ये बात ही सच्चाई की बुनियाद होती है।’