उत्तर प्रदेश के विकास की उड़ान को निर्णायक ऊंचाई देगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : योगी आदित्यनाथ
Noida International Airport: आज का अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने व कृतज्ञता ज्ञापित करने का भी अवसर है। ...और पढ़ें
HighLights
लैंडमार्क ग्रोथ के साथ ग्लोबल मार्केट तक अपनी पहुंच को आसान बनाने में सफल होगा यूपी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम के साथ अन्नदाताओं का आभार व्यक्त किया
बॉटल नेक से ब्रेकथ्रू के रूप में उत्तर प्रदेश की अपनी एक नई पहचान
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही लोगों को सम्बोधित किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर जो पोटेंशियल था, उस पोटेंशियल को आज इस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इसके साथ जुड़ रही तमाम प्रकार की सुविधाएं एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका का निर्वहन करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में यह एयरपोर्ट सीमलेस, स्मार्ट एंड सस्टेनेबल एयरपोर्ट, एविएशन फ्यूल फॉर्म, इनलाइट किचन फैसिलिटी, एमआरओ के साथ ही आधुनिक डिजिटल और ऊर्जा संरक्षण पर केंद्रित 'ईज़ ऑफ जर्नी' की संकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
डेडिकेटेड मल्टी-मॉडल कार्गो हब का निर्माण होने से अब उत्तर प्रदेश लैंड लॉक्ड की लिमिटेशन से बाहर निकलकर एक लैंडमार्क ग्रोथ के साथ ग्लोबल मार्केट तक अपनी पहुंच को आसान बनाने में सफल होगा।
समयबद्ध मुआवजा और पुनर्वास के कार्यक्रम के साथ जोड़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट जिसके निर्माण की दिशा में 'ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट' ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। यहां के अन्नदाता किसानों के प्रति भी हम आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने यहां पर इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की दिशा में सहयोग किया।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि जहां पर तमाम प्रकार के आंदोलन चलते थे, उनके साथ डायलॉग बनाने के साथ ही जब उन किसानों को समयबद्ध मुआवजा और पुनर्वास के कार्यक्रम के साथ जोड़ा गया, तो आज 13,000 एकड़ लैंड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए यहां के अन्नदाता किसानों ने यहां पर उपलब्ध करवाने में भी अपना योगदान किया है। इसके लिए मैं यहां के अन्नदाता किसानों को विशेष रूप से हृदय से धन्यवाद दूंगा कि जिन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में अपना सकारात्मक योगदान दिया।
बॉटल नेक से ब्रेकथ्रू के रूप में एक नई पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने जिस देश को और जिस प्रदेश को देश के अंदर अपने नकारेपन के कारण डेवलेपमेंट को बॉटल नेक के रूप में छोड़ दिया था। पिछले 2002 से लेकर के 2017 तक लगातार उत्तर प्रदेश ने वह जलालत झेली है, उस प्रकार की अराजकता का शिकार रहा है, उस प्रकार की अव्यवस्था का शिकार बना है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 12 वर्षों के अंदर देश ने और पिछले 9 वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश ने यह डबल इंजन की सरकार आने के उपरांत जो स्पीड पकड़ी है। आज वह बॉटल नेक से ब्रेकथ्रू के रूप में अपनी एक नई पहचान को सबके सामने प्रस्तुत कर रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने व कृतज्ञता ज्ञापित करने का भी अवसर है। कल रामनवमी के अवसर पर पूरे देश मे उत्सव व उत्साह का माहौल था।
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया मे वर्तमान में अव्यवस्था व अराजकता का माहौल है,संशय की स्थिति है। पूरी दुनिया मे पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छूते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अपनी दूरदर्शी सोच और देश प्रथम के भाव के साथ पिछले 11-12 वर्षो से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो कार्ययोजना नए भारत की बनी है,वह आज हमको देखने को मिल रहा है।
भारत मे पेट्रोलियम उत्पादों का दाम नियंत्रित है। इसके साथ ही आपूर्ति स्मूथ बनाई गई है। पूरी व्यवस्था में अमेरिका जैसे विकसित देशों में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छूते दिखाई दे रहे हैं। भारत के पड़ोस कर देशों में पेट्रोलियम उत्पादों का अत्यंत अभाव है और अव्यवस्था का माहौल है। उन्हें अपने कार्य की अवधि को कम करना पड़ रहा है, उत्पादन को रोकना पड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी देशों में पब्लिक में कोटा सिस्टम लागू करना पड़ा है, लेकिन भारत के अंदर निर्बाध रूप से पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बनाए रखना, दाम को नियंत्रित करना और कल का ऐतिहासिक फैसला भी जिसमें पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी को आपने कम करने का जो ऐतिहासिक निर्णय एक बार फिर से लिया है। मैं इसके लिए 25 करोड़ उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से आपका हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नया भारत का यह नया उत्तर प्रदेश आज अपनी पहचान में एक नई उद्घोष कर रहा है और वह उद्घोष है कि जब संकल्प मजबूत हो, साहस अडिग हो, आत्मविश्वास अटल हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रह सकता है और जेवर का यह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उसी संकल्प को सिद्धि में बदलने की परिणति का एक परिणाम है।
इसका रनवे न सिर्फ उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई तक ले जाने का आधार बनेगा, बल्कि यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के "उज्ज्वल भविष्य का लॉन्च पैड" भी बनेगा। जो उत्तर भारत के निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई तक पहुंचाते हुए व्यापक रोजगार का सृजन भी करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को ग्लोबल कनेक्टिविटी का एक केंद्र बनाते हुए यमुना एक्सप्रेसवे और भविष्य में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल वे, गंगा एक्सप्रेसवे, आरआरटीएस, दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल लाइन जैसे नेटवर्क को जोड़ते हुए प्रदेश को स्केल, स्पीड के साथ विकास की एक नई ऊंचाई तक ले जाने का कार्य भी करेगा।
नोएडा एयरपोर्ट परियोजना के माध्यम से लाखों नौजवानों के लिए रोजगार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सृजित होंगे। यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में व्यापक निवेश की संभावनाओं ने अभी से प्रस्ताव देने प्रारंभ कर दिए हैं। पिछले दिनों ही आपने इसी एयरपोर्ट के पास सेमीकंडक्टर चिप बनाने की एक यूनिट की आधारशिला रखी थी। इसके साथ ही यहां पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के निर्माण की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- एयरपोर्ट 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में बना है।
- इसके पहले चरण के निर्माण में पांच वर्ष लगे।
- पहले चरण के निर्माण में 11,000 करोड़ रुपए की लागत आई।
- जेवर एयरपोर्ट का रनवे 3900 मीटर का है।
- पहले फेज में एक ही रनवे से फ्लाइट टेक ऑफ और लैंड करेंगी।
- इसके बाद के फेज में पांच और रनवे बनाए जाएंगे
- अभी एयरपोर्ट पर सिर्फ एक टर्मिनल है।
- एयरपोर्ट पूरी तरह से बनने के बाद चार टर्मिनल काम करेंगे।
- जेवर एयरपोर्ट पर 49 चेक एनकाउंटर होंगे।
- नौ सिक्योरिटी लेन होंगी।
- 19 इमिग्रेशन काउंटर और 13 सुरक्षा गेट के साथ 6 एक्स-रे जोन होंगे।
- एयरपोर्ट में एंट्री से बोर्डिंग तक मात्र 20 मिनट लगेंगे।
- जेवर एयरपोर्ट का सबसे ज्यादा लाभ फिल्म सिटी आने वालों (हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों के स्टार्स) को मिलेगा।
- फिल्म सिटी यहां से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर है।
- जेवर एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट की दूरी 72 किलोमीटर है।
- गाजियाबाद 75 किलोमीटर, नोएडा 50 किलोमीटर की दूरी पर है।