Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सीएम योगी ने आम बजट पर दी प्रतिक्रिया, समझाया- यूपी को कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 02:04 PM (IST)

    Budget 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सीएम योगी ने इस बजट को विकास प्रेरित बजट बताया। स ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने कहा समाज के हर तबके के लिए बजट में किया गया प्रविधान
    2. टैक्स स्लैब में नई रियायत का स्वागत
    3. रामराज्य की अवधारणा साकार करने वाला बजट

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुख, 140 करोड़ भारतवासियों की आशा, आकांक्षा और अमृत काल के संकल्पों को पूरा करने वाला सिद्ध होगा। आम बजट आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। इसमें अंत्योदय की पावन भावना व विकास की असीम संभावना है।ॉ

    समाज के हर तबके के लिए बजट में प्रविधान किया गया है, यह रामराज्य की अवधारणा को साकार करने वाला है। मुख्यमंत्री ने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व उनकी टीम का अभिनंदन किया।

    महिला सशक्तिकरण के लिए तीन लाख करोड़ का बजट

    कहा कि बजट में अन्नदाता किसानों की समृद्धि, कृषि व सहायक सेक्टरों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये और महिला सशक्तिकरण के लिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रविधान किया गया है। इससे सर्वाधिक लाभांवित देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की आधी आबादी होने वाली है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए लाखों नौकरियों के साथ-साथ मध्यमवर्गीय परिवार के लिए इनकम टैक्स में नए टैक्स स्लैब की रियायत का स्वागत किया।

    मध्यमवर्गीय परिवारों को टैक्स में आज सबसे बड़ी छूट मिली है। तीन लाख तक के इनकम टैक्स में कोई टैक्स नहीं लगेगा। अन्य स्लैब भी राहत भरे हैं। बोले कि यह बजट भारत को पांच ट्रिलियन डालर की इकोनामी में बदलने के संकल्प के साथ ही दुनिया के ग्रोथ इंजन के रूप में भारत की भूमिका और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के आर्थिक दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया गया है। अलग-अलग सेक्टर गांव-गरीब, किसान, नौजवान, इंडस्ट्री, एमएसएमई सेक्टर के लिए किए गए प्रविधान से लाखों नौकरियां सृजित होंगी। 

    खबरें और भी

    बजट 2024 का हर अपडेट यहां पढ़ें

    इसे भी पढ़ें: 'बजट में कुछ भी नहीं', Budget 2024 पर डिंपल यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- किचन का नहीं रखा गया ध्यान