Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी के बाद एक्शन में UP Police, 24 घंटे में एक बदमाश ढेर और 20 गिरफ्तार

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Mon, 01 Jun 2026 12:41 PM (IST)

    Action After CM Yogi Adityanath Strict: जिला नहीं संभाल पा रहे हैं तो बता दें, लापरवाही पर सीधी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में पुलिस की बदमाशों से दस जगह पर मुठभेड़

    2. फिरोजाबाद में मासूम को पटक-पटककर मारने वाले के पैर में लगी गोली

    जागरण टीम, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार रात की सख्त चेतावनी ने अपना रंग दिखा दिया है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा था कि जिला नहीं संभाल पा रहे हैं तो बता दें, लापरवाही पर सीधी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस सख्त चेतावनी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूटी और पिछले 24 घंटे में 10 मुठभेड़ों में एक बदमाश को ढेर करने के साथ 20 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिस 50 हजार के ईनामी अपराधी को ढेर किया गया, वह असद है जिसने गाजियाबाद में बकरीद के दिन मामूली विवाद में छात्र सूर्या की हत्या कर दी थी। इनके साथ गिरफ्तार किए गए अधिकतर अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। इनमें फिरोजाबाद में दो वर्षीय मासूम को पटक-पटककर जान लेने वाला हत्यारा जितेंद्र पाठक भी शामिल है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देर शाम कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्य के कुछ जिलों में पिछले दिनों हुईं बड़ी आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, लखनऊ के डीएम व पुलिस कमिश्नरों और जौनपुर, पीलीभीत, बागपत व गाजीपुर के डीएम व एसपी को जमकर फटकार लगाई थी। डीजीपी राजीव कृष्णा की मौजूदगी में सभी को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर जिला नहीं संभाल पा रहे हैं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

    इसी के बाद पुलिस हरकत में आई और बकरीद के दिन बाइक को लेकर हुए विवाद में छात्र सूर्या की हत्या के आरोपित असद को घेर लिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में बदमाश असद मारा गया। इसी तरह पीलीभीत में कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता का मुख्य हत्यारोपित लकी मौर्य को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। दो अन्य आरोपित शिव व कुनाल को भी गिरफ्तार किया गया है। शाहजहांपुर के रहने वाले तीनों बदमाशों के एक-एक पैर में गोली लगी है। आरोपित पप्पू के पड़ोसी व्यापारी पंकज कटियार को धमकाने के लिए आए थे।

    खबरें और भी

    मेरठ में प्लंबर ललित कुमार से चार लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश पंकज व तनवीर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। फिरोजाबाद में दो वर्षीय मासूम के हत्यारे बदायूं निवासी जितेंद्र पाठक उर्फ विराज को मुठभेड़ में दबोचा गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है

    रामपुर में पुलिस ने हत्या के प्रयास में नामजद रवि को भी गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस पर फायरिंग की थी, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। उन्नाव में पुलिस मुठभेड़ के दौरान लुटेरे छोट्टन चौधरी के दाहिने पैर में गोली लगी। वह बिहार के मोतिहारी का निवासी है। उसके साथ चार अन्य साथी भी पकड़े गए। इन्होंने 25 मई की रात फ्रिज व एसी लदा कंटेनर लूटकर चालक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- बड़ी आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री का पुलिस अफसरों को अल्टीमेटम, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर और विकास नगर में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। विकासनगर में मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी सनी यादव छात्रा से छेड़छाड़ और जानलेवा हमले में शामिल रहा था।

    यह भी पढ़ें- देश के दुश्मनों को हिंसा से जवाब देना ही हमारा धर्म, यही ऋषि परंपरा: CM योगी

    कृष्णानगर से पकड़े गए आरोपितों की पहचान दिल्ली के अंबेडकर नगर निवासी रोहन उर्फ गुड्डू और साहिल के रूप में हुई। दोनों हाल ही में सेल्समैन रामबाबू से सिगरेट से भरा बैग लूटने और महिला से चेन छीनने की घटनाओं में शामिल थे। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के पांच अन्य लुटेरों रवि चौरसिया, सुमित, अरुण उर्फ बुवन, सुमित उर्फ लेफ्टी और समीर उर्फ अनुराग को भी गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें- CM योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को लिखा पत्र, शेयर किया गर्मी की छुट्टी मनाने का आइडिया, माता-पिता को भी संदेश