रामगोविंद चौधरी के निधन से राजनेताओं में शोक की लहर, सीएम योगी, अखिलेश और सतीश महाना ने जताया दुख
रामगोविंद चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और सतीश महाना सहित कई राजनेताओं ने गहरा शोक व्यक्त ...और पढ़ें
-1790370189412_m.webp)
HighLights
सीएम योगी, अखिलेश यादव ने रामगोविंद चौधरी के निधन पर शोक जताया।
सतीश महाना सहित कई नेताओं ने इसे बड़ी राजनीतिक क्षति बताया।
रामगोविंद चौधरी ने सार्वजनिक जीवन, समाजवादी आंदोलन में योगदान दिया।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। रामगोविन्द चौधरी के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने चौधरी के निधन को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की बड़ी क्षति बताया।
इंटरनेट मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि रामगोविंद ने लंबे सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। महाना ने चौधरी को श्रद्धांजलि देते हुआ कहा कि वह सदन की कार्यवाही में सकारात्मक और सक्रिय भूमिका निभाते थे। अखिलेश ने चौधरी को संघर्षशील नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बात रखने की अनूठी शैली को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। विधायक शाहिद मंजूर व इकबाल महमूद ने उन्हें संसदीय व्यवस्था की गहरी जानकारी रखने वाला जनप्रिय नेता बताते हुए कहा कि इससे सपा नहीं, लोकतंत्र को अपूर्णनीय क्षति हुई है।
