Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी की अध्यक्षता में 23 मार्च को होगी कैबिनेट की बैठक, सामाजिक पेंशन बढ़ाने को मिल सकती है स्वीकृति

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 10:21 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 23 मार्च को लखनऊ में कैबिनेट बैठक होगी। इसमें निराश्रित महिला, वृद्ध और दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाने के प् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राज्‍य ब्‍यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक इस बार 23 मार्च सोमवार को लोकभवन में 11 बजे से होगी। इसमें निराश्रित महिला, वृद्ध व दिव्यांगजन पेंशन बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है। प्रदेश में 1.06 करोड़ से अधिक परिवारों को 12 हजार रुपये वार्षिक पेंशन मिलती है। इसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह करने की तैयारी है।

    इसके साथ ही गेहूं क्रय नीति पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। गेहूं की खरीद 25 मार्च से 15 जून तक होनी है। इसे 2585 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

    एक अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भी सरकार कुछ नई योजनाओं को कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी दे सकती है। गोपन विभाग ने मंत्रियों को कैबिनेट बैठक की सूचना भेज दी गई है। हालांकि एजेंडा को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। रविवार को ही इसे अंतिम रूप मिलने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- पोषण के मोर्चे पर यूपी की लंबी छलांग, फरवरी 2026 में कुपोषण के आंकड़ों में सुधार; 'पोषण ट्रैकर' बना मददगार