Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में भारी बारिश और बिजली गिरने से नुकसान पर सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:28 AM (IST)

    सीएम योगी ने यूपी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि का संज्ञान लिया है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्यों में तेजी लाने ...और पढ़ें

    सीएम योगी आदित्यनाथ।

    सीएम योगी आदित्यनाथ।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। यूपी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने शासन-प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

    अतिवृष्टि या आकाशीय बिजली के कारण हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का त्वरित आकलन कर प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अधिकारी प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखें और राहत व बचाव कार्यों में कोई ढिलाई न बरतें।

    सीएम योगी ने जनता से अपील किया है कि आकाशीय बिजली चमकने या खराब मौसम के दौरान लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। नदियों, तालाबों और जलाशयों के आसपास स्नान करते समय विशेष सतर्कता बरतें।

    18 जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'

    मौसम विभाग ने निम्नलिखित जिलों में अत्यधिक वर्षा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है-

    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अमेठी
    • औरैया
    • अयोध्या
    • बागपत
    • बांदा
    • बाराबंकी
    • भदोही
    • बुलंदशहर
    • चित्रकूट
    • इटावा
    • फतेहपुर
    • फिरोजाबाद
    • गौतम बुद्ध नगर
    • गाजियाबाद
    • हमीरपुर
    • हापुड़

    यह भी पढ़ें- आज दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार में बदलेगा मौसम, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी; 19 राज्यों में IMD का अलर्ट