विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काकोरी शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे सीएम योगी, लखनऊ में तिरंगा यात्रा की अगुवाई के बाद जाएंगे सिद्धार्थनगर

Published: Sun, 09 Aug 2026 07:46 AM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काकोरी ट्रेन एक्शन-डे पर लखनऊ में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके ...और पढ़ें

सीएम योगी करेंगे तिरंगा यात्रा का नेतृत्व।

सीएम योगी करेंगे तिरंगा यात्रा का नेतृत्व।

HighLights

  1. सीएम योगी काकोरी ट्रेन एक्शन-डे पर तिरंगा यात्रा में शामिल।

  2. लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, फिर सिद्धार्थनगर का दौरा।

  3. सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन-डे पर तिरंगा यात्रा में शामिल होकर प्रदेशवासियों को देशभक्ति का संदेश देंगे। यह पदयात्रा राष्ट्र एवं देश के अमर शहीदों के प्रति सम्मान तथा कृतज्ञता ज्ञापित करने का प्रतीक होगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी प्रदेशवासियों को संबोधित भी करेंगे। पदयात्रा मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर सिविल अस्पताल, अटल चौक होते हुए विधानभवन के सामने संपन्न होगी।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट, एनएसएस के सदस्य, स्काउट गाइड के स्वयंसेवक और युवक मंगल दल समेत भारी संख्या में लोग शामिल होंगे।

तिरंगा पदयात्रा के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान व राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी को श्रद्धासुमन अर्पित करने काकोरी शहीद स्मारक जाएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रम पूरे सम्मान, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ आयोजित किए जाने का निर्देश दिया है।

इसी क्रम में 9 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सभी स्मारकों, स्मृति स्थलों और शहीद स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रविवार दोपहर बाद जनपद सिद्धार्थनगर का दौरा कर दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। गौतम बुद्ध की नगरी सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज एवं बांसी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री 311 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास करेंगे।

इनमें डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की 63 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण और 57 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा बांसी विधानसभा क्षेत्र की 64 करोड़ रुपये से अधिक लागत 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और 127 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 41 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौपेंगे।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का गोरखपुर दौरा: तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व, देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।