हमीरपुर नाव हादसे पर सीएम योगी ने दिए सख्त जांच के आदेश, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
हमीरपुर के कुरारा में यमुना नदी में नाव पलटने से छह लोग लापता हो गए, जिनमें पांच बच्चे शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल राहत-बचाव कार्य ...और पढ़ें

हमीरपुर नाव हादसे को लेकर सीएम योगी ने दिए सख्त जांच के आदेश।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में नाव पलटने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने स्पष्ट कहा है कि हादसे में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही जिला प्रशासन को हादसे के कारणों की गहन जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं।
यह भी पढ़ें- हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना में नाव पलटने से 9 लोग डूबे, 3 सुरक्षित बाहर निकाले; 6 की तलाश जारी
ये है पूरा मामला
बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कुरारा थाने के कुतुपुर पटिया गांव में मासूम बच्चों और ग्रामीणों से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई थी। नाव में कुल नौ लोग सवार थे। जिसमे तीन लोग सुरक्षित निकाल लिए गए थे वहीं पांच मासूम बच्चों समेत छह लोग अभी भी लापता हैं।
-1778117881981_v-1778119251102.webp)
देर रात बांदा से आए डीआईजी राजेश एस भी घटना स्थल पहुंचे और वहां का निरीक्षण कर सबंधित टीम और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। घटना के करीब दस घंटे बीतने को हैं लेकिन अभी तक लापता लोगों की तलाश नहीं हुई है। यमुना में एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है।
यह भी पढ़ें- हमीरपुर नाव हादसा: यमुना में डूबे छह लोगों का 10 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, गांव में मातम