Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी करेंगे इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ, ग्रेटर नोएडा में 11 से 13 अगस्त तक होगा आयोजन

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:38 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में तीसरे इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ करेंगे। ...और पढ़ें

    सीएम योगी। (तस्वीर- फाइल)

    सीएम योगी। (तस्वीर- फाइल)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले तीसरे इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ करेंगे।

    एक्सपो का उद्देश्य प्रदेश को बायोएनर्जी, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी, हरित उद्योगों और सतत औद्योगिक विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करना है।

    ‘कम-कार्बन विश्व के लिए उन्नत बायोएनर्जी समाधान’ विषय पर आधारित यह आयोजन देश-विदेश के नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत, तकनीकी विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और निवेशकों को एक साझा मंच पर लाएगा।

    आइएफजीई के महानिदेशक संजय गजू ने बताया कि एक्सपो नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत, नवाचारकर्ताओं और निवेशकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ एक विशाल प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

    प्रदर्शनी में कम्प्रेस्ड बायोगैस, एथेनाल, बायोडीज़ल, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल, वेस्ट-टू-एनर्जी, बायो-मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन, मरीन फ्यूल्स, बायोमास पेलेट एवं ब्रिकेट्स, कार्बन मार्केट, ग्रीन एट्रिब्यूट्स तथा अन्य उभरती बायोएनर्जी तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 10% आबादी भूखंड की मांग को लेकर 44 गांवों के किसान एकजुट, CM योगी को लिखा पत्र