Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM योगी 12 को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद झांसी और ब्रजेश पाठक लखनऊ में रोपेंगे पौधा

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 07:27 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जुलाई को गोरखपुर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत करेंगे। इस पौधारोपण महाअभियान में उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में 'एक पेड़ मां के नाम' लगाएंगे।

    2. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी में पौधा रोपेंगे।

    3. ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधारोपण महाअभियान में शामिल होंगे।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जुलाई को पौधारोपण महाअभियान के तहत गोरखपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाएंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधा रोपेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी लखनऊ में ही पौधा लगाएंगे। वन मंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना व राज्यमंत्री केपी मलिक मुख्यमंत्री के साथ पौधारोपण महायज्ञ में शामिल होंगे।

    केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बागपत, जितिन प्रसाद पीलीभीत, अनुप्रिया पटेल मीरजापुर, एसपी सिंह बघेल आगरा, कीर्तिवर्धन सिंह गोंडा, बीएल वर्मा बदायूं, कमलेश पासवान देवरिया में इस महाअभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। प्रदेश सरकार के मंत्रियों को अलग-अलग जिलों में पहुंचकर पौधारोपण कराने के निर्देश दिए हैं।

    कौन पदाधिकारी कहां रोपेगा पौधे?

    कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही देवरिया, आशीष पटेल मीरजापुर, सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, स्वतंत्र देव सिंह जालौन, भूपेन्द्र चौधरी मुरादाबाद, योगेंद्र उपाध्याय आगरा, बेबीरानी मौर्य एटा, लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा, जयवीर सिंह फिरोजाबाद, धर्मपाल सिंह बरेली, नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ प्रयागराज, अनिल राजभर चंदौली, राकेश सचान कानपुर नगर, एके शर्मा आजमगढ़, संजय निषाद अंबेडकरनगर, ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर, दारा सिंह चौहान मऊ, सुनील कुमार शर्मा नोएडा, मनोज पांडेय प्रतापगढ़, अनिल कुमार बिजनौर में रविवार को पौधारोपण करेंगे।

    इसके अलावा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्री भी अलग-अलग जिलों में पौधारोपण महाअभियान का हिस्सा बनेंगे। आयोग, बोर्ड आदि के अध्यक्ष व चेयरमैन भी जनता के बीच रहकर विभिन्न जिलों में पौधारोपण करेंगे। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान बदायूं, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत श्रावस्ती में पौधा रोपेंगे।

    खबरें और भी

    इसी तरह, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता हमीरपुर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा लखीमपुर खीरी, महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह मैनपुरी, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग कासगंज, बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष कुमकुम धर बलरामपुर, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव उन्नाव, चारू चौधरी संतकबीरनगर में पौधा रोपेंगी।