यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: फिर से लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे सीएम योगी, आज से शुरू हो रहा 'जनता दर्शन'
लोकसभा चुनाव के कारण प्रदेश में लगी आचार संहिता की वजह से पिछले दो माह से बंद चल रहा जनता दर्शन कार्यक्रम गुरुवार से फिर शुरू होगा। गुरुवार को फिर से ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के कारण प्रदेश में लगी आचार संहिता की वजह से पिछले दो माह से बंद चल रहा 'जनता दर्शन' कार्यक्रम गुरुवार से फिर शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और निराकरण के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देशित भी करेंगे।
मुख्यमंत्री आचार संहिता से पहले तकरीबन हर दिन अपने सरकारी आवास पांच कालिकास मार्ग पर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आमजन से मुलाकात करते रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग सीएम से मिलकर उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते रहे हैं।
मुख्यमंत्री के पास आने वाली ज्यादातर समस्याओं में जमीन संबंधित विवाद और स्वास्थ्य संबंधित खर्च के अनुरोध रहते हैं। इसके अलावा पारिवारिक विवाद और थाने व तहसील से संबंधित मामलों में भी जनता मुख्यमंत्री से गुहार लगाती है। गुरुवार को फिर से जनता दर्शन का सिलसिला शुरू होगा।