Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Constipation Remedies: कब्‍ज के कारण पेट नहीं हो रहा साफ तो अपनाएं ये देसी नुस्‍खे, जल्‍द म‍िलेगा लाभ

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 05:34 PM (IST)

    Constipation Remedies पेट ठीक से साफ नहीं होने से कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। पेट साफ नहीं होने के कई कारण होते है जिनमें से एक सबसे बड़ा कारण ...और पढ़ें

    Constipation Remedies: कब्‍ज दूर करने के कुछ घरेलू उपचार।
    Constipation Remedies: कब्‍ज दूर करने के कुछ घरेलू उपचार।

    लखनऊ, [अनुराग गुप्‍ता]। अन‍ियम‍ित द‍िनचर्या और अनुच‍ित खानपान हमारे पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है। इसकी वजह से शरीर से मल निकलने की मात्रा बहुत कम हो जाती है। मल निकालने के लिए अत्‍यध‍िक जोर लगाना पड़ता है। ऐसे में पेट और मलद्वार में दर्द तथा काफी परेशानियां होती हैं। पेट में शुष्क मल जमा होना ही कब्ज है। यदि इसका शीघ्र ही उपचार नहीं किया जाए तो ये कई बीमार‍ियों का कारण बनता है। आज हम आपको कब्‍ज की पहचान और इसके न‍िदान के बारे बताएंगे। 

    यह हैं कब्ज के लक्षण

    अगर आपको पेट में भारीपन है, भोजन पचाने में द‍िक्‍कत हो रही है, पेट में मरोड़ हो रही है, शौच के बाद भी पेट साफ नहीं हो रहा, मुंह में छाले आ रहे हैं, मल सख्त हो रहा है, मल त्यागने में जोर लगाना पड़ रहा है या 

    नियमित रूप से मल त्याग नहीं हो रहा है तो यह कब्‍ज के प्रमुख लक्षण हैं। 

    इन कारणों से होता है कब्‍ज

    समय पर भोजन नहीं करना, रात में देर से भोजन करना, देर रात तक जागना, अधिक मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन करना, कम पानी पीना, तरल पदार्थों का कम मात्रा में सेवन करना, तंबाकू या सिगरेट का सेवन करना, चिंता होना या तनाव भरा जीवन जीना, भोजन पचने से पहले दोबारा भोजन करना, हार्मोन्स में असंतुलन होना, लंबे समय तक दर्द निवारक दवाओं का सेवन करना, फाइबर से भरपूर भोजन न करना, शारीरिक श्रम नहीं करना, खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना, अधिक मात्रा में मांस का सेवन करना, आंत या लिवर की बीमारी से पीड़ित होने से कब्‍ज की समस्‍या होती है।

    इन चीजों से करें परहेज 

    कब्ज के रोगियों को वसायुक्त भोजन जैसे तली हुई खाद्य सामग्री, अत्‍यध‍िक मसालेदार सब्जियां, मैदा, बिस्किट आदि खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही नियमित तौर पर व्यायाम या योग करने से भी कब्ज से न‍िजात म‍िलती है।

    कब्ज के लिए घरेलू इलाज

    • कब्ज से राहत द‍िलाने में शहद काफी कारगर है। रात में एक गिलास गुनगने पानी के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से कब्ज में फायदा होता है।
    • सुबह न‍ियम‍ित रूप से नींबू के रस में काला नमक मिलाकर खाने से कब्ज की समस्या नहीं होगी।
    • रात में 6-7 मुनक्का भिगोकर रोज सुबह खाली पेट खाने से भी कब्ज की समस्या ठीक होती है।
    • रात में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ पीने से सुबह पेट साफ हो जाता है।

    खबरें और भी