विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: परिषदीय के गुरुजी पर बढ़ेगा ऑनलाइन का बोझ, स्कूल रजिस्टर होंगे डिजिटल, टैबलेट पर चेहरा दिखा हाजिरी

Published: Sat, 22 Jun 2024 08:55 AM (IST)

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से सभी जिलों के बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि वह परिषदीय ...और पढ़ें

शिक्षक को हमेशा डिजिटल रजिस्टर का प्रयोग करना है नहीं तो कार्रवाई हो सकती है। जागरण
शिक्षक को हमेशा डिजिटल रजिस्टर का प्रयोग करना है नहीं तो कार्रवाई हो सकती है। जागरण

HighLights

  1. परिषदीय स्कूलों के लिए डिजिटल रजिस्टर माड्यूल हुआ तैयार
  2. फेस रिकाग्निशन सिस्टम से छात्र व शिक्षक लगाएंगे उपस्थिति

 राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में अब सभी 12 तरह के रजिस्टर डिजिटल किए जाएंगे। प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर्स माड्यूल तैयार किया गया है। स्कूलों को टैबलेट दिए गए हैं और सिम व इंटरनेट के लिए धनराशि भी भेजी जा चुकी है। ऐसे में अब अगर शिक्षक डिजिटल रजिस्टर का प्रयोग नहीं करेंगे तो उन पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी टैबलेट पर फेस रिकाग्निशन सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करानी होगी। शिक्षकों को स्कूल में प्रवेश व प्रस्थान करते समय दोनों बार हाजिरी लगानी होगी। 15 जुलाई से डिजिटल रजिस्टर से ही कार्य किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-बस्‍ती अपहरण कांड के 22 साल पुराने मामले में आया नया मोड़, राहुल ने कहा- मेरे किडनैपिंग में अमरमणि की कोई भूमिका नहीं

सभी विद्यालयों में शिक्षक एक अप्रैल से 30 सितंबर तक आगमन उपस्थिति सुबह 7:45 बजे से सुबह आठ बजे तक और प्रस्थान करते समय दोपहर 2.15 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक अपनी हाजिरी लगा सकेंगे। वहीं एक अक्टूबर से 31 मार्च तक आगमन उपस्थिति सुबह 8:45 बजे से सुबह नौ बजे तक और प्रस्थान उपस्थिति 3:15 बजे से 3:30 बजे तक दर्ज कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-जातियों पर टिप्पणी वाला राज्यमंत्री का तथाकथित ऑडियो प्रसारित, दी सफाई, बोलीं- सोची समझी साजिश है

अग्रिम आदेश तक शिक्षक सुबह 7:15 बजे से 7:30 बजे तक उपस्थिति लगाएंगे और प्रस्थान उपस्थिति दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक लगा सकेंगे। इसी तरह छात्रों की उपस्थिति का समय एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से नौ बजे तक और एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से 10 बजे तक दर्ज होगी।

अभी सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक लगाई जाएगी। निर्धारित समय के बाद उपस्थिति मान्य नहीं होगी। सभी स्कूलों को प्रति टैबलेट सिम व इंटरनेट के लिए प्रति महीने 200 रुपये दिए गए हैं। विद्यालयों को एक टैबलेट के साल भर के कुल 2,400 रुपये और दो टैबलेट होने पर 4,800 रुपये धनराशि भी भेजी जा चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।