विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दम्माम लखनऊ सीधी उड़ान बंद, कनेक्टिंग उड़ानों का किराया 1.54 लाख पहुंचा

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:33 AM (IST)

दम्माम से लखनऊ की सीधी विमान सेवा हूतियों के हमले के कारण बंद हो गई है, जिससे यात्रियों को भारी ...और पढ़ें

युद्ध के चलते प्रभावित हो रहीं खाड़ी देशों की उड़ानें। सांकेतिक तस्वीर

युद्ध के चलते प्रभावित हो रहीं खाड़ी देशों की उड़ानें। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. दम्माम-लखनऊ सीधी विमान सेवा हूती हमलों के कारण बंद।

  2. कनेक्टिंग उड़ानों का किराया बढ़कर 1.54 लाख रुपये हुआ।

  3. फ्लाइनास ने रियाद के बाद दम्माम उड़ान भी रोकी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सऊदी अरब पर हूतियों के हमले के चलते अब दम्माम जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रियाद के बाद अब दम्माम से लखनऊ की सीधी विमान सेवा रविवार से बंद हो जाएगी। इसके चलते कनेक्टिंग विमान का किराया 1.54 लाख रुपये पहुंच गया है। यह आम दिनों में 17 से 20 हजार रुपये के बीच रहता है।

अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन फ्लाइनास ने दो सप्ताह पहले ही रियाद की सीधी विमान सेवा को बंद कर दिया है। अब रविवार से एयरलाइन दम्माम से लखनऊ की विमान सेवा को भी अगले आदेश तक बंद करेगी। फ्लाइनास का विमान एक्सवाइ-896 दम्माम से रात 10:45 बजे उड़ान भरकर सुबह सवा पांच बजे लखनऊ पहुंचता है।

वापसी में लखनऊ से विमान एक्सवाइ-320 शाम 5:15 बजे रवाना होता है। अब दम्माम का 27 अक्टूबर को मस्कट होकर लखनऊ आने वाले विमान का किराया 1.54 लाख रुपये पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अब छात्र सीखेंगे पैसों का हिसाब और कारोबार, दो लाख को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन सीटों के बंटवारे पर अटका, 60 सीटों से मोलभाव शुरू करने की तैयारी