लखनऊ के दरोगाखेड़ा में सुबह 6 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद, उल्लंघन पर 20000 का जुर्माना
जुनाबगंज नो-एंट्री प्वाइंट खुलने के बाद अब दरोगाखेड़ा से भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6 बजे से रात 11 बजे ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
दरोगाखेड़ा से भारी वाहनों की नो-एंट्री शुरू।
सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंध।
उल्लंघन पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना।
संवाद सूत्र, सरोजनीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुनाबगंज में लगने वाला नो-एंट्री प्वाइंट खोले जाने के बाद अब दरोगाखेड़ा के पास भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह भारी वाहन दरोगा खेड़ा से रिंग रोड पर मुड़कर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक दरोगा खेड़ा से स्कूटर्स इंडिया गौरी की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
निर्धारित समय में भारी वाहनों के संचालन पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस और यातायात विभाग की ओर से नो-एंट्री का पालन कराने के लिए निगरानी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- यूपी के आउटसोर्स कर्मियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब बीमार होने पर मिलेगी 78 दिनों की पेड लीव
ट्रैफिक प्रभारी यातायात कृष्णानगर सर्किल विनोद कुमार सिंह के मुताबिक, नो-एंट्री व्यवस्था का उद्देश्य मार्ग पर भारी वाहनों की भीड़ कम करने के साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखना है। फिलहाल अभी उक्त व्यवस्था ट्रायल के रूप में अपनाई जा रही है सफल होने पर इसे इस व्यवस्था को स्थाई को देकर सुचारू रूप से संचालित किया जएगा। वाहन चालकों से निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने की अपील की गई है।
