Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीन एस्कार्ट भी नहीं पकड़ सकी बंद बक्से और बैग में रखी सिर कटी लाश, बिहार के बाद यूपी पहुंची जांच टीम

    Updated: Tue, 19 May 2026 06:00 AM (IST)

    छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में एक युवती की सिर कटी लाश मिलने के मामले में जीआरपी की तीन टीमें बिहार से जांच कर रही हैं। शव को छह टुकड़ों में काटकर बक्से ...और पढ़ें

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में बंद बक्सा और बैग में युवती की सिर कटी छह टुकड़ों की लाश के बारे में पता लगाने के लिए जीआरपी की तीन टीमों ने सोमवार को बिहार से जांच शुरू की।

    बिहार में पड़ने वाले सभी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए टीम यूपी में दाखिल हो गई है। माना जा रहा है कि युवती की कहीं और नृशंस हत्या कर उसके शव को लाकर ट्रेन में चढ़ाया गया है।

    छपरा से गोमतीनगर तक जीआरपी की दो और आरपीएफ की एक एस्कार्ट की तैनाती थी। रात करीब एक बजे कुछ यात्रियों ने गेट के पास बक्सा और बैग रखने के कारण रास्ता बंद होने पर नाराजगी जतायी थी। इन सबके बीच जीआरपी ने बोगी एस-1 के यात्रियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

    ट्रेन 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस रविवार सुबह गोमतीनगर पहुंची थी। यहां यात्रियों के उतर जाने के बाद जब ट्रेन की सफाई शुरू हुई तो इसकी बोगी एस-1 के गेट के पास एक बक्सा और बड़ा बैग लावारिस हालत में मिला था। इसकी सूचना रेलकर्मियों ने जीआरपी व आरपीएफ को दी थी।

    बैग और बक्सा को खुलवाया गया तो उसके भीतर छह हिस्सों में कटी हुई 25 से 30 वर्षीय अज्ञात युवती की लाश के टुकड़े मिले थे। लाश का सिर नहीं था। एसपी रेलवे रोहित मिश्र ने सर्विलांस, सभी स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज की जांच और यात्रियों, एस्कार्ट, रेलकर्मियों व टीटीई से पूछताछ के लिए अलग-अलग टीमें बनायी हैँ।

    खबरें और भी

    ऑनर किलिंग की आशंका

    जांच से जुड़े अधिकारियाें के मुताबिक जिस तरह नृशंस हत्या की गई है उसे कई बिंदुओं से जोड़कर देखा जा रहा है। शरीर के टुकड़ों पर चोट के कोई निशान नहीं है। इससे लगता है कि युवती को बचने के लिए संघर्ष करने का मौका नहीं मिल पाया। उसे बेहोश करने के बाद काटा गया है।

    हत्या करने वाला इतना शातिर था कि टुकड़ों को प्लास्टिक में पैक कर उसके ऊपर बोरा और फिर पुराने कपड़ों को ठूंसकर भरा गया। इससे खून जमीन पर नहीं गिरा और किसी को पता तक नहीं चला। इसे ऑनर किलिंग या फिर प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

    यूपी में चढ़ा बक्सा और बैग

    जीआरपी की एक टीम ने छपरा से रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। बिहार में पड़ने वाले छपरा, छपरा कचहरी, मरहौरा, मसरख, राजापत्ती, दिघवा दुबौली, सिधवालिया, गोपालगंज और थावे स्टेशनों के सीसीटीवी की जांच कर ली है। अब टीम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही है। पिपराइच से मनकापुर के बीच ट्रेन देर रात गुजरी थी।

    इसी सेक्शन पर कुछ यात्रियों ने देर रात रास्ते में बक्सा व बैग रखे जाने के कारण शौचालय जाने में हो रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जतायी थी। इस ट्रेन में छपरा से पडरौना तक, पडरौना से गोंडा तक जीआरपी और गोंडा से गोमतीनगर तक आरपीएफ का एस्कार्ट था।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में ईंट से सिर कूचकर युवती की हत्या, झाड़ियों में फेंका था शव; बीते सप्ताह हुई थी सगाई

    यह भी पढ़ें- मीरजापुर में जिम में ब्लैकमेलिंग और मतांतरण के 10 आरोपितों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, बनाते थे महिलाओं का अश्लील वीडियो