Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepawali 2022: इस दीपावली फूलों से सजाएं अपना आशियाना, सुगंधित खुशबू के साथ आपको होगा फील गुड

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 12:34 PM (IST)

    Deepawali 2022 Flower decoration at home फूलों की मदद से की गई घर की सजावट देखने में बेहद ही सुंदर लगती है। यह ईको−फ्रेंडली होने के साथ−साथ घर को एक फ ...और पढ़ें

    Deepawali: इस दीपावली फूलों से सजाएं अपना आशियाना।
    Deepawali: इस दीपावली फूलों से सजाएं अपना आशियाना।

    लखनऊ, [वृंदा श्रीवास्तव]। एक हफ्ते बाद यानी कि 23 से दीपावली के त्योहार की शुरूआत हो रही है। ऐसे में घर को सबसे सुंदर सजाने की इच्छा हर किसी की हाेती है। तो क्यों न इस दीपावली फूलों की मदद से आप भी अपने घर को आसानी से चमकाएं। इससे आपके घर की सुंदरता में चार चांद तो लग ही जाएंगे, साथ ही ये आपके घर में अपनी भीनी भीनी खुशबुओं से एक पाॅजिटिव माहौल बना देंगे। इससे आपके मन को भी एक अलग तरह की अनुभूति होगी। चलिए जानते हैं इस दीपावली कैसे आप अपने घर को फूलों की मदद से सजा सकते हैं।

    गेंदा और गुलाब के फूलों से घर को करें डेकोरेट : अगर आपको भी गेंदे और गुलाब के फूल काफी ज्यादा पसंद हैं तो आप इन फूलों की लड़ियां बनाकर अपने घर के हर एक दरवाजे पर लगा सकते हैं। यह देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है। आप चाहें तो गेंदे के फूल का माला भी बनाकर दरवाजे पर लगा सकते हैं।

    परदे के साथ लगाए फूल : अगर आप भी इस दीपावली अपनी घर को एक अलग लुक देना चाहते हैं तो फूलों की सजावट की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप परदे के साथ फूलों को भी लगा सकते हैं। यह देखने में बहुत ज्यादा सुंदर लगता है।

    फूलों से बनाएं रंगोली : अगर आपके घर में बच्चे हैं और आप कलर का इस्तेमाल कर रंगोली नहीं बनाना चाहते हैं तो आप फूलों की मदद से रंगोली आसानी से बना सकते हैं। गुलाब के फूलों को सजावट के अलावा रंगोली में भी यूज कर सकते हैं। सफेद, नारंगी इन कलर के फूल खूबसूरत होने के साथ ही खुशबूदार भी होते हैं तो इनसे तैयार रंगोली से घर की सुंदरता तो बढ़ेगी ही साथ ही साथ खुशबू आती रहेगी।

    खबरें और भी

    फ्लावर पॉट में फूल लगाएं : अगर आप भी अपने घर में फ्लावर पॉट रखते हैं तो आप इसमें कई तरह के फूल लगा सकते हैं। आप चाहें तो लाल, पीले, सफेद व नीले फूल का गुच्छा बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    फाउंटेन में भी फूलों का कर सकते हैं इस्तेमाल : अगर आपके घर में भी फाउंटेन है या फिर आपने दीपावली पर फाउंटेन खरीदा है तो उसके पानी में भी रंग बिरंगे फूलों का इस्मेताल करें। इससे आपको दो फायदे हो सकते हैं। जैसे पानी गिरने की मधुर आवाज और फूलों की खुशबू आपको सुखद एहसास देंगी।

    कटोरे में पानी भर करें फूलों से सजावट : घर के प्रवेश द्वार पर सजावटी पानी के कटोरे या उरली रखना एक लोकप्रिय सजावट है। फूलों या सजावटी मोमबत्तियों के साथ इस पानी की विशेषता का स्थान घर को सुंदर बनाता है और परिवार के लिए समृद्धि और धन को आमंत्रित करता है।

    फूलों से घर सजाने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

    • सजावट के लिए ऐसे फूल का करें इस्तेमाल जो मुरझाते नहीं हैं।
    • ध्यान रखें कि फूलों में काटें न हों।
    • एक साथ फूल खरीदें ये आपको सस्ता मिलेगा।
    • चौड़े कंटेनर में पानी भरकर आप इसमें फूल डाल सकते हैं।
    • आप घर सजाने में फूल के पत्तों का भी प्रयोग कर सकते हैं।

    खिड़कियों पर लगाएं फूलों की झालर : फूलों से बनी झालर देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। यह आपके घर को फ्रेश लुक भी देती है। यदि आपके कमरे का रंग हल्‍का है तो आप चटक रंगों के फूलों की झालर लगाएं। 

    घर के हर कोने में भरें फूलों की महक : दीपावली पर घर का कोना खाली छोड़ने की बजाए उन्‍हें फूलों से सजाएं। घर के कोने पर एक बड़ा सा कलरफुल पॉट रख कर उसके किनारे फूलों को तोड़ कर सजाएं। यदि आप चाहें तो वहां छोटी सी रंगोली भी बना सकती हैं। फूलों के रंग का चुनाव भी सोच-समझकर करें। पीले और नारंगी रंग के फूल भीतरी ऊर्जा को बढ़ाकर अपनी उपस्थिति मात्र से मन को खुश कर देते हैं।