Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lucknow News: अकबरनगर के 1200 अवैध निर्माण का धवस्तीकरण शुरू, पांच कंपनी PAC-तीन कंपनी RAF तैनात

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 09:08 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन काफी सख्त है अब कुकरैल नदी पर कब्जा करके अवैध रूप से बसाए गए अकबर नगर प्रथम और द्वितीय ...और पढ़ें

    अकबरनगर के 1200 अवैध निर्माण का धवस्तीकरण शुरू
    अकबरनगर के 1200 अवैध निर्माण का धवस्तीकरण शुरू

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन काफी सख्त है, अब कुकरैल नदी पर कब्जा करके अवैध रूप से बसाए गए अकबर नगर प्रथम और द्वितीय के धवस्तीकरण की कार्रवाई सोमवार सुबह से शुरू हो गई। एलडीए यहां 1200 अवैध मकानों को तोड़ा जाएगा।

    एलडीए उपाध्यक्ष डा इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह सहित पुलिस के कई अधिकारी सुबह सात बजे अकबर नगर पहुंच गए। यहां पुलिस के अलावा पांच कंपनी पीएसी, तीन कंपनी आरएएफ भी तैनात की गई है। कुल 10 जेसीबी, चार पोकलैंड भी लगाए गए हैं।

    अकबर नगर द्वितीय से एलडीए ने तोड़ने की कार्यवाई शुरू की है। एलडीए ने सभी आवेदकों को बसंत कुंज योजना में पीएम आवास भी दे दिया है।

    इसे भी पढ़ें: सिपाही से बोला खनन माफिया... 'हट जा सामने से नहीं तो कुचल दूंगा', ट्रैक्टर की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत