Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 07:37 AM (IST)

    UP Weather Update राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में रात और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। बाद में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम ...और पढ़ें

    यूपी के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी।
    यूपी के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश और इसके आस-पास के क्षेत्रों में आने वाले दो दिनों में घने कोहरे का प्रकोप रहने की संभावना है। मौसम विभाग, लखनऊ केंद्र ने 28 नवंबर से 29 नवंबर तक कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

    राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में रात और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। बाद में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और न्यूनतम तापमान 12 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के आसपास बना रहेगा। राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन देर रात और सुबह के दौरान अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है।

    चेतावनी वाले क्षेत्र

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर और लखनऊ समेत कई जिलों में घने कोहरे का असर दिख सकता है।

    पश्‍च‍िमी यूपी के इलाकों में भी कोहरे की संभावना

    इसके अलावा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी कोहरे की संभावना जताई गई है।

    कल बढ़ सकता है कोहरे का दायरा

    29 नवंबर को कोहरे का दायरा और बढ़ सकता है। हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर और देहात, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर समेत पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी घना कोहरा छाने की चेतावनी है।

    खबरें और भी

    कोहरे की वजह से रेल यातायात हो सकता है प्रभाव‍ित

    कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आएगी, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। रेलवे विभाग को भी कोहरे के कारण रेलगाड़ियों के संचालन में देरी की संभावना है।

    अनावश्‍यक यात्रा से बचने की दी सलाह

    मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। सुबह के समय बाहर निकलने से पहले गर्म कपड़े पहनें और वाहन चालकों को वाहन की लाइटें जलाकर रखने का सुझाव दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: UP News: मनमाने तरीके से आउटसोर्सिंग कर्मियों को नहीं निकाल सकेंगी एजेंसियां, संशोधित शासनादेश जारी

    यह भी पढ़ें:  पीएम क‍िसान सम्मान न‍िधि‍ की 19वीं क‍िस्‍त के ल‍िए पूरी करनी होगी ये शर्त, यूपी में तैयार हो रहा क‍िसानों का डेटा बेस