Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेहद चर्चा में आ गई जिलाधिकारी देवरिया मधुसूदन हुल्गी की दौड़, मिलने लगा सबसे तेज दौड़ने वाले DM का तमगा

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sat, 23 May 2026 03:19 PM (GMT+05:30)

    Run of DM Deoria: देवरिया में सीएम के आगमन से पहले कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था देख रहे डीएम ने हेलिकॉप्टर के उतरने की खबर मिलते ही दौड़ लगा दी ...और पढ़ें

    देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

    देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के पहुंचने से पहले आगे रहना चाहते थे डीएम साहब

    2. जिलाधिकारी देवरिया ने लगाई ऐसी दौड़ की अर्दली और स्टाफ रह गया पीछे

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 मई को देवरिया दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने में जिले में विकास के दर्जनों काम का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे पर देवरिया के जिलाधिकारी भी बेहद चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हैं। सोशल मीडिया पर उनको #UP में सबसे तेज दौड़ने वाले #DM की संज्ञा मिल रही है।

    देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। शुक्रवार को देवरिया पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर की आवाज सुनकर आईएएस अफसर मधुसूदन हुल्गी ने ऐसा दौड़ लगाई कि इसकी जोरदार चर्चा होने लगी। डीएम ने दौड़ में अपने गनर और अर्दली को काफी पीछे छोड़ दिया। डीएम साहब को जानकारी मिली कि सीएम का हेलीकॉप्टर उतर गया, फिर क्या उनकी चुस्ती-फुर्ती ने सभी को नई प्रेरणा दी। साहब ने इतनी तेज दौड़ लगायी की गनर और अर्दली सब काफी पीछे रह गये।

     

    डीएम का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सड़क पर गिरे खाली रैपर को उठाकर किनारे फेंकते नजर आ रहे है और सभा में पहुंचने वाले लोगों को अंदर जाने और सभा में पहुंचने वाले लोगों को अंदर जाने के लिए अपने मातहतों को इशारा कर रहे हैं।

    Madhusudan Hulgi का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डीएम देवरिया कसया रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनको जैसे ही मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर के लैंड होने की सूचना मिली, तो उन्होंने तेजी से हेलीपैड की ओर दौड़ लगा दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 मई को देवरिया के भीमपुर गौरा पोखरभिंडा में 655.45 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए पहुंचे थे।

    खबरें और भी