Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women Reservation Bill: ओबीसी आरक्षण पर डटी सपा, ड‍िंपल यादव ने अल्पसंख्यकों का भी मांगा कोटा

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 07:54 PM (GMT+05:30)

    ड‍िंपल यादव ने लोकसभा में महिला आरक्षण वंदन अधिनियम पर चर्चा में विधेयक का समर्थन तो किया लेकिन यह भी कहा कि जरूरी है कि पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यको ...और पढ़ें

    ड‍िंपल यादव ने कहा- जरूरी है कि पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यकों को भी इस आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाए।
    ड‍िंपल यादव ने कहा- जरूरी है कि पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यकों को भी इस आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाए।

    नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। महिला आरक्षण में कोटे के भीतर कोटे की मांग में सपा ने अल्पसंख्यक समुदाय को भी शामिल कर लिया है। सपा की सांसद ड‍िंपल यादव ने लोकसभा में महिला आरक्षण वंदन अधिनियम पर चर्चा में विधेयक का समर्थन तो किया, लेकिन यह भी कहा कि जरूरी है कि पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यकों को भी इस आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाए।

    ड‍िंपल ने यह भी सवाल किया कि क्या यह आरक्षण लोकसभा और विधानसभाओं के साथ-साथ राज्यसभा और राज्यों में विधान परिषदों में भी लागू किया जाएगा। सपा नेता ने कहा कि क्रांति के बिना विकास संभव नहीं होता। विकास के लिए जरूरी है कि ओबीसी, एससी-एसटी और अल्पसंख्यकों को भी यह आरक्षण दिया जाए।

    यह भी पढ़ें: Women Reservation Bill: 'महिला आरक्षण बिल लाना था तो...', सपा सांसद ड‍िंपल यादव ने क्‍या कहा?

    ड‍िंपल ने पूछा- जनगणना कब शुरू होगी

    डिंपल ने यह भी सरकार से जानना चाहा कि क्या दोनों सदनों से इस बिल के पारित हो जाने के बाद महिला आरक्षण को तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और मिजोरम में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों में लागू किया जाएगा। सपा सांसद ने सरकार से पूछा कि जनगणना कब शुरू होगी और क्या सरकार जातिवार आंकड़े भी एकत्र करने जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Women Reservation Bill: राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को बताया अधूरा, OBC कोटा को लेकर उठाए सवाल

    राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को बताया अधूरा

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी महिला आरक्षण बिल को अधूरा बताया है। राहुल गांधी ने लोकसभा में इस बिल पर चर्चा के दौरान कहा, मेरे मन में एक बात है, जो इस बिल को अधूरा बनाती है। कांग्रेस सांसद ने कहा, मैं चाहता हूं कि इस बिल में ओबीसी आरक्षण को भी जोड़ा जाए।

    खबरें और भी