छपरा से लखनऊ पहुंची ट्रेन में बक्से और बैग से मिले युवती के शव के टुकड़े, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक युवती का क्षत-विक्षत शव बक्से और बैग में मिला। जीआरपी ने मामले की जांच क ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
गोमतीनगर एक्सप्रेस में युवती का क्षत-विक्षत शव मिला।
शव बक्से और बैग में टुकड़ों में बंद था।
जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने को टीमें भेजीं।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोमती नगर रेलवे स्टेशन पहुंची छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस (संख्या 15114) के स्लीपर कोच में मिले बैग और बक्सा में युवती का शव टुकड़ों में मिला। जीआरपी ने छपरा से लेकर बीच के सभी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए दो टीमें रवाना कर दी हैं।
जीआरपी के अनुसार, एक युवती की निर्मम हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर बक्सा और बैग में बंद कर दिए गए। इसके बाद बक्सा और बैग को छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में रख दिया गया। रविवार को ट्रेन गोमती नगर रेलवे स्टेशन आने के बाद जब सफाई के लिए वाशिंग लाइन गई तो कर्मचारी ने जीआरपी को लावारिस बक्सा और बैग होने की सूचना दी।
बक्सा और बैग खोला तो उसमें करीब 30 से 35 साल की उम्र की युवती का शव टुकड़ों में मिला। जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि छपरा से गोमती नगर तक सभी स्टेशनों के सीसी फुटेज खंगाले जाएंगे।