विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर रेलवे का तोहफा: गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लखनऊ से भी मिलेगी सुविधा

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:44 AM (IST)

रेलवे ने दीपावली की भीड़ को देखते हुए बांद्रा और गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. दीपावली भीड़ के लिए बांद्रा-गोरखपुर विशेष ट्रेनें चलेंगी।

  2. ट्रेनें 1, 2, 8 और 9 नवंबर को लखनऊ से गुजरेंगी।

  3. यात्रियों को त्योहार पर यात्रा में मिलेगी अतिरिक्त सुविधा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे दीपावली की भीड़ को देखते हुए बांद्रा से एक और आठ नवंबर और गोरखपुर से लखनऊ होकर बांद्रा के लिए दो व नौ नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

ट्रेन नंबर 09083 स्पेशल बांद्रा से एक एवं आठ नवंबर को सुबह 4:30 बजे चलकर बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर होकर अगले दिन ऐशबाग से दोपहर 1: 30 बजे रवाना होकर बाराबंकी, गोंडा ,बस्ती के रास्ते गोरखपुर शाम 7: 30 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 09084 स्पेशल दो एवं नौ नवंबर को गोरखपुर से रात 10: 45 बजे चलकर ऐशबाग से सुबह 4:25 बजे होते हुए बांद्रा अगले दिन दोपहर 1:35 बजे पहुंचेगी।

बैग चोरी
सुलतानपुर-एलटीटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे सुलतानपुर निवासी संजय निषाद का बैग लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म छह से चोरी हो गया। उनको कुछ दिन बाद नौकरी ज्वाइन करने कनाडा जाना है। बैग में कोट और कई जरूरी कागज थे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में मीरा पांडेय हत्याकांड का मुख्य आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, दूसरा फरार

उनकी शिकायत पर जांच शुरू हुई तो पता चला कि प्लेटफार्म छह और सात पर कोई सीसीटीवी कैमरा ही नहीं है। स्टेशन पुनर्विकास के तहत कैमरों को हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 'नियम से डेढ़ लाख लगेंगे, मुझे 20 हजार दो', गोरखपुर में जेई पर पोल हटाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।