Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dudhwa National Park : नए साल पर मिलने जा रही है बड़ी सौगात- अब हेलीकॉप्टर से पहुंच सकेंगे दुधवा नेशनल पार्क

    Updated: Mon, 01 Jan 2024 05:47 PM (IST)

    Dudhwa National Park राज्य में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाव देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने हाल ही में लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान तक ...और पढ़ें

    Dudhwa National Park : नए साल पर मिलने जा रही है बड़ी सौगात
    Dudhwa National Park : नए साल पर मिलने जा रही है बड़ी सौगात

    जागरण संवादाता, लखनऊ: अब हेलीकॉप्टर से पहुँच सकेंगे दुधवा नेशनल पार्क। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग जल्द ही लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रहा है। यह वन अभयारण अपने प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांचक वन्यजीव और जीवंत जैव विविधता के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यहाँ पर बंगाल टाइगर और भारतीय गैंडे जैसे दुर्लभ प्रजातियों का निवास है। यह हेलीकॉप्टर सेवा पहल राज्य में पर्यावरण-पर्यटन को बढ़ावा देगी।

    राज्य में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाव देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने हाल ही में लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान तक हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने के लिए निविदा जारी की है। पर्यटन विभाग की इस पहल से दुधवा जाने में लगने वाला यात्रा समय कम होगा जिससे पर्यटको की संख्या में बढ़ोतरी होगी। हवाई सेवा के लिए पर्यटन विभाग ने ऑपरेटरों से 16 जनवरी तक प्रस्ताव आमंत्रित किए है।

    इस सुविधा के शुरू होने से पर्यावरण और इको टूरिज़म पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है। हेलीपैड लखीमपुर खीरी में स्थित है और वहां से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान तक निर्बाध परिवहन सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। पर्यटन विभाग की इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

    प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति, मुकेश मेश्राम ने कहा है पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम गंतव्य स्थल बनाने के साथ इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। इसी क्रम में हम हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रहे है जिससे इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों का अनुभव बेहतर होगा।

    खबरें और भी