Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttar Pradesh Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से दहला यूपी, आधी रात में नींद से उठकर भागे लोग; 5.9 आंकी गई तीव्रता

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 11:49 PM (IST)

    Uttar Pradesh Earthquake उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में देर रात भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूंकप से आहत आधी रात में लोग नींद से उठकर अपने-अपने घरों स ...और पढ़ें

    Uttar Pradesh Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से दहला यूपी
    Uttar Pradesh Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से दहला यूपी

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली (Uttar Pradesh Earthquake)। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के भय से आधी रात में लोग नींद से उठकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल पर यह तीव्रता 5.9 आंकी गई है।

    उत्तर प्रदेश के कई जिलों मेरठ, शाहजहांपुर, आगरा, बरेली मुरादाबाद, रामपुर, संभल समेत कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं, पूर्वांचल के अन्य जिलों में भी भूकंप महसूस किया गया। गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, फर्रुखाबाद समेत कई इलाकों में देर रात भूकंप महसूस हुआ। भय से लोग तत्काल अपने घरों से बाहर निकल आएं।

    उत्तर प्रदेश के उन्नाव, औरेया, जालौन सहित कई इलाकों की धरती कांपती दिखी। यूपी समेत देश के कई राज्यों में देर रात भूंकप के तेज झटके महसूस हुए।

    देवरिया में भूकंप के झटके लोग घरों से बाहर निकले

    जागरण संवाददाता, देवरिया। जनपद देवरिया में भी शुक्रवार की रात करीब 10.32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद लोग अपने घरों से आनन-फानन में बाहर निकल गए। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में रोगियों के साथ कॉलोनी में रहने वाले प्रोफेसर एवं चिकित्सा तथा प्रशिक्षु छात्र भी बाहर निकल गए। इसके साथ ही यूपी के रुद्रपुर, सलेमपुर, बरहज, भाटपाररानी गौरी बाजार क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    यह भी पढ़ें- Earthquake In Jharkhand: रांची समेत प्रदेश के कई हिस्‍सों में डोली धरती, घर से बाहर निकले लोग

    महराजगंज में भूकंप का झटका, घरों से बाहर निकले लोग

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। महराजगंज जिले में बुधवार की देर रात 11:33 बजे के करीब भूकंप का झटका महसूस किया गया। करीब 40 सेकंड तक झटका आता रहा। जिससे अफरा- तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। रात होने के चलते अधिकांश लोग सोए थे। जैसे ही बिस्तर हिला लोग जग गए। चारों तरफ अफरा- तफरी का माहौल था। जिला अस्पताल महराजगंज में भी अफरा-तफरी मच गई। जो लोग अस्पताल में इलाज कर रहे थे,उनके स्वजन उन्हें लेकर के बाहर निकल आए।

    खबरें और भी

    महराजगंज के साथ ही फरेंदा, सोनौली, नौतनवा, निचलौल, परतावल, घुघली पनियरा, आदि क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती रूपंदेही और नवल परासी जिले में भी भूकंप के झटके आने से लोग सहमे रहे। देर रात तक लोग भूकंप की आशंका से घर के अंदर नहीं गए।

    यह भी पढ़ें- Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग