विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौहर ट्रस्ट मामला: आजम खान के करीबी सालिम से ED ने की 8 घंटे पूछताछ, CA दीपक गोयल को समन

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:00 AM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच में पूर्व मंत्री आजम खान के करीबी सालिम से आठ घंटे पूछताछ की।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ईडी ने आजम खां के करीबी सालिम से आठ घंटे पूछताछ की।

  2. जौहर ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन और चंदे की जांच जारी।

  3. ईडी 24 अक्टूबर के बाद कर सकती है गिरफ्तारी या संपत्ति जब्त।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की है। बुधवार को पूर्व मंत्री आजम खान के करीबी सालिम से करीब आठ घंटे पूछताछ की गई।

इस दौरान ट्रस्ट को मिले चंदे, अनवर हुसैन से जुड़े वित्तीय लेन-देन और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर सवाल किए गए। सालिम को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं, अनवर हुसैन को गुरुवार और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दीपक गोयल को शुक्रवार, 24 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया है।

बुधवार को पूछताछ के दौरान सालिम से अनवर हुसैन और ट्रस्ट को दिलाए गए डोनेशन से जुड़े दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली गई। सालिम ने कुछ वित्तीय मामलों की जानकारी सीए दीपक गोयल को होने की बात कही है।

दस्तावेजों का मिलान कर रही ईडी

ईडी अब बयानों और दस्तावेजों का मिलान कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि विभिन्न कंपनियों से ट्रस्ट को कितनी रकम मिली, उसका स्रोत क्या था और उसका इस्तेमाल कहां किया गया।

ईडी इससे पहले 25 सितंबर को जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जहीरुद्दीन से करीब आठ घंटे पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद छह अक्टूबर को रामपुर के सपा विधायक नसीर अहमद खान से करीब सात घंटे सवाल-जवाब किए गए।

13 अक्टूबर को ईडी ने रामपुर जेल में आजम खान से करीब साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। उनसे ट्रस्ट को मिले चंदे, विश्वविद्यालय निर्माण पर खर्च और कंपनियों के साथ वित्तीय लेन-देन से जुड़े सवाल किए गए थे। सालिम से इससे पहले भी दो बार पूछताछ हो चुकी है।

एजेंसी ट्रस्ट को मिले चंदे के स्रोत, विश्वविद्यालय निर्माण पर खर्च और रकम के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही है। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों और वित्तीय दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पटेल जयंती पर जनसभा से भाजपा साधेगी कुर्मी समीकरण, बरेली में जुटेंगी BJP के महारथी

गिरफ्तारी या संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई ईडी 24 अक्टूबर के बाद कर सकती है। ईडी ने जौहर ट्रस्ट की जांच में अब तक सभी के बयान की प्रक्रिया पूरी कर ली है।