Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में तालाब में उतराता हुआ मिला बुजुर्ग महिला का शव, बेटे ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 02:40 PM (GMT+05:30)

    लखनऊ के इटौंजा स्थित चक बनकट गांव के तालाब में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला अन्नपूर्णा का शव मिला है। ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. लखनऊ के इटौंजा में तालाब में मिला बुजुर्ग महिला का शव।

    2. 85 वर्षीय अन्नपूर्णा रविवार से लापता, बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी।

    3. कमजोर दृष्टि के कारण तालाब में गिरने की आशंका।

    संवाद सूत्र, इटौंजा। महिंगवा थाना के अंतर्गत सोमवार की सुबह घर से गायब एक बुजुर्ग महिला का शव चक बनकट गांव के बीच तालाब में उतराता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    चक बनकट निवासी अर्जुन के मुताबिक उनकी माता अन्नपूर्णा 85 वर्ष रविवार को घर से अचानक गायब हो गई थी। जिनकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रविवार को महिगंवा थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इसके बाद गांव के नजदीक नहर व अन्य स्थानों पर खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला।

    सोमवार की सुबह चक बनकट गांव की आबादी के बीच स्थित तालाब में कपड़े दिखाई दिए। इसके बाद पारिवारिक जनों ने नजदीक से पता लगाया तो बुजुर्ग महिला के रूप में शिनाख्त हुई। इसके बाद शव को बाहर निकलवाया गया। मृतक बुजुर्ग महिला के दो पुत्र हैं। एक बड़ा बेटा देवेंद्र है तथा छोटा पुत्र अर्जुन है, जिसने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

    पारिवारिक जनों ने बताया बुजुर्ग महिला को आंखों से दिखाई नहीं पड़ता था। शारीरिक रूप से भी कमजोर थी। वह बैठ, बैठ कर चलती थी। जिससे आशंका है कि वह तालाब में चली गई होगी।

    थाना प्रभारी महिंगवा राधेश्याम मौर्य ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- जनता दर्शन में CM Yogi का अधिकारियों को निर्देश, समयबद्ध हो समस्याओं का समाधान; किसी की पढ़ाई में न आए कोई बाधा

    खबरें और भी