लखनऊ में बिजली चोरी रोकने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट, पालतू कुत्तों को भी छोड़ा
Electricity Team Attacked in Lucknow: जानकीपुरम इलाके में बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर विद्युत विभाग की एक टीम जांच करने पहुंची थी ...और पढ़ें

बेलचे से सिर फोड़ दिया और कुत्ते से भी कटवाया
HighLights
लखनऊ में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला
जेई के साथ मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो भी वायरल
बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में गुस्सा
बिजली चेकिंग करने गए जेई को बेलचे से मारा, फिर कुत्ते से कटवाया
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर वहां के लोगों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने जूनियर इंजीनियर (जेई) अशोक कुमार पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिजली चोरों पर नकेल लगाने के लिए राजधानी में बिजली विभाग ने अभियान चला रखा है। इसी क्रम में बुधवार शाम लेसा की दो अलग-अलग क्षेत्रों में टीमें जांच करने गईं तो दोनों पर जानलेवा हमला किया गया। एक घटना में जूनियर इंजीनियर (जेई) और संविदाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि सरकारी दस्तावेजों को फाड़कर काम में बाधा भी डाली। अवर अभियंता को घसीटकर परिसर में ले गए। बेलचे से सिर फोड़ दिया और कुत्ते से भी कटवाया। प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अवर अभियंता अशोक को मारा जा रहा है।
पहली घटना जानकीपुरम जोन के नहर रोड की है। यहां जेई (रेड) अशोक कुमार और राधेश्याम यादव अपनी टीम के साथ अजय दीक्षित के परिसर में बिजली चोरी की सूचना पर छापा मारने पहुंचे थे। जांच शुरू होते ही अजय दीक्षित और उसके साथियों ने टीम को घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान जेई ने सख्ती की, यह बात अजय व उनके साथी को पसंद नहीं आई। तभी विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने जेई अशोक कुमार को पीटना शुरू कर दिया।
उनको लातों से मारा और जब इससे इच्छा नहीं भरी तो दो लोगों ने जेई को पकड़ लिया और बेलचे से वार करना शुरू कर दिया। एक बेलचा सिर पर पड़ गया और अशोक का सिर फट गया। आरोपी अजय दीक्षित, महेंद्र व अन्य यही नहीं रुके, परिसर में पालतू कुत्तों को टीम पर छोड़ दिया, जिसने जेई पर हमला कर दिया और कई जगह काट भी लिया। वीडियो में यह स्पष्ट दिख रहा है।
खबरें और भी
हमलावरों ने टीम का मोबाइल भी छीन लिया। बिजली विभाग की टीम ने भागकर जान बचाई और जानकीपुरम थाने में देर रात कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों पर हमला करने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने साफ कहा है कि सरकारी काम में रुकावट डालने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपियों को देर रात तक नहीं पकड़ सकी थी।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर से तीन दिन पहले अपह्त युवती का लखनऊ के होटल में मिला शव, बैग में मिले नये कपड़े
तंबाकू मंडी में भी टीम पर हमला
चौपटिया की तंबाकू मंडी में भी टीम पर हमला दूसरी घटना सआदतगंज के चौपटिया स्थित तंबाकू मंडी में हुई। यहां एसडीओ जितेंद्र गुर्जर और जेई खुर्शीद अनवर के नेतृत्व में टीम बिजली चेकिंग कर रही थी। जैसे ही कर्मचारियों ने खंभों से अवैध कटिया हटाना शुरू किया, जलील अहमद और अब्दुल खालिक ने 30-40 अज्ञात लोगों की भीड़ के साथ हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें- अयोध्या के भाजपा नेता शिवम सिंह की लखनऊ में हत्या, सिगरेट ना देने पर ईंट-पत्थर से हमला
अज्ञात लोगों ने विभागीय फाइल छीन ली और कागज फाड़ दिए। संविदाकर्मी संतोष यादव को घसीट-घसीटकर लात-घूसों और धारदार हथियार से पीटा। अभियंता ने सआदतगंज थाने में नामजद व अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।