Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किसानों की मदद से बन रहा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे: अखिलेश

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jan 2016 04:10 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनने का श्रेय किसानों को दिया है। फिरोजाबाद में अखिलेश यादव ने आज ताज कार रैली को र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनने का श्रेय किसानों को दिया है। फिरोजाबाद में अखिलेश यादव ने आज ताज कार रैली को रवाना किया।

    इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में सबसे अच्छी सड़कें बन रही है। उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर है। किसी भी राज्य की तरक्की के लिए सड़कों को बनाना जरुरी है। किसी भी स्तर पर सड़कों से एक दूसरे का संपर्क जुड़ता है। ताज कार रैली में अखिलेश ने कहा कि हमारे कार्यकाल में कम समय में अधिक सड़क बनाने का काम हुआ है। सड़कों के निर्माण से अर्थव्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की सहमति से जमीन ली गई है। सही मायने में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे किसानों की मदद से बन रहा है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कराने पर नवनीत सहगल को बधाई भी दी।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार रैली अच्छा आयोजन है। इससे लोगों को लाभ होगा। रुचि रखने वाले लोग ऐसे आयोजन करते हैं। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। कार रैली में कुछ अलग काम करने का मौका मिलता है।