विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयपुर हादसे में लखनऊ का पूरा परिवार खत्म: इंजीनियर, पत्नी-बच्ची और माता-पिता... दुर्घटना ने लील ली पांच जिंदगियां

Published: Sun, 13 Apr 2025 03:56 PM (IST)

राजस्थान के जयपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में लखनऊ के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ...और पढ़ें

सड़क हादसे में पूरा परिवार ही खत्म हो गया। (तस्वीर जागरण)
सड़क हादसे में पूरा परिवार ही खत्म हो गया। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. राजस्थान में हादसे में लखनऊ का पूरा परिवार खत्म
  2. इंजीनियर, पत्नी, बच्ची और माता-पिता की मौत
  3. सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत से सदमे में परिजन
  4. खाटू श्याम दर्शन को जा रहा था परिवार

जागरण संवाददाता, लखनऊ। खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए राजस्थान गए लखनऊ के एक ही परिवार के पांच लोगों की रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह भीषण हादसा राजस्थान के जयपुर जिले के दौसा के मनोहरपुर मोड़ पर हुआ, जहां वर्ना कार और कंटेनर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के लखनऊ स्थित मुसासाहिबगंज, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित घर में कोहराम मच गया।

खाटू श्याम मंदिर जा रहा था परिवार

कार में सवार पूरा परिवार जयपुर से खाटू श्याम मंदिर जा रहा था। इसी दौरान कार सामने से आ रहे एक कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक (32), उनकी पत्नी प्रियांशी (28) और छह माह की मासूम बेटी श्री की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही अभिषेक के वृद्ध पिता सत्यप्रकाश (65) और मां रामादेवी (60) की भी मौके पर ही जान चली गई।

खबर मिलते ही जयपुर के लिए रवाना हुए परिजन

हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जिसकी सूचना फोन पर लखनऊ स्थित परिजनों को दी गई। खबर मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार गहरे सदमे में आ गए और जयपुर के लिए रवाना हो गए।

लखनऊ में परिजनों और पड़ोसियों का रो-रो कर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग लगातार घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं। घटना के बाद राजस्थान पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 

कार के उड़े परखच्चे

इस हादसे के बाद, कार और ट्रेलर में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सड़क दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कार और ट्रेलर की टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान: मनोहरपुर-दौसा NH पर कार और ट्रेलर की टक्कर, खाटू श्याम जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।