विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों व बहनों को सहयोगी संग दो दिन फ्री बस यात्रा का उपहार, सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल

Published: Sat, 22 Aug 2026 08:30 PM (IST)

Gift of CM Yogi Adityanath on Rakshabandhan:  रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था, चीनी की उपलब्धता, आगामी गन्ना पेराई सत्र तथा विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर दिया उपहार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर दिया उपहार

HighLights

  1. 27 की रात से 28 अगस्त की रात तक महिला यात्री और सहयोगी कर सकेंगे फ्री यात्रा

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की त्यौहार व बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को फ्री बस यात्रा का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही फील्ड में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ फ्री यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनें सुरक्षित और आसानी से अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए परिवहन, पुलिस और प्रशासन मिलकर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय रहें और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर रखी जाए।

बस चालकों की जांच और निगरानी

रक्षाबंधन के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने बस चालकों की जांच और निगरानी के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन करने वाले किसी भी चालक को बस चलाने की अनुमति न दी जाए। निजी बसों के चालकों का सत्यापन कराया जाए। ऑटो और टैक्सी चालकों का भी सत्यापन सुनिश्चित करते हुए महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। परिवहन और पुलिस विभाग आपसी समन्वय से यह सुनिश्चित करें कि रक्षाबंधन पर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन मिल सके।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शानदार सेल्फी, जापानी छात्रों के लिए यादगार बना पल

यह भी पढ़ें- युवाओं को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, जापान में कृषि-नर्सिंग में मिलेंगे रोजगार; यूपी में विकसित होंगे स्पेशल स्किल सेंटर

उन्होंने प्रदेश में जलभराव, बाढ़ की स्थिति, रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था, चीनी की उपलब्धता, आगामी गन्ना पेराई सत्र तथा विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। समीक्षा में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आमजन की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रदेश के विभिन्न मंडलों और जनपदों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के मंडलायुक्तों तथा नोएडा प्राधिकरण से जलभराव वाले क्षेत्रों और उसके कारणों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं भी अनावश्यक जलभराव नहीं होना चाहिए। लो-लैंड क्षेत्रों को चिन्हित कर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पम्पिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं। जिन नालों में सिल्ट, कूड़ा या किसी अन्य कारण से पानी की निकासी बाधित है, उनकी तत्काल सफाई कराई जाए।