Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लखनऊ में दिल्ली की दो युवतियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 29 Dec 2016 11:25 AM (GMT+05:30)

    पीडि़ता का कहना है कि आरोपी रामेश व सोनाक्षी ने तीन दिन पहले उन्हें लखनऊ बुलाया था। उनके साथ नये वर्ष की पार्टी में कार्यक्रम की बाबत कुछ बात करने की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (जेएनएन)। नये वर्ष की पार्टी की तैयारी को लेकर दिल्ली से बुलाई गई दो युवतियों के साथ लखनऊ में कल सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    पीडि़ता का कहना है कि आरोपी रामेश व सोनाक्षी ने तीन दिन पहले उन्हें लखनऊ बुलाया था। उनके साथ नये वर्ष की पार्टी में कार्यक्रम की बाबत कुछ बात करने की बात कही गई थी। इस दौरान आरोपी रमेश ने गोमतीनगर के एक मकान में उन्हें रखा और कई लोगों को बुलाया गया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ उन्हें बेचने की कोशिश की। कल देर रात आरोपित ने दोनों युवतियों को एक ऑटो में बैठकर चारबाग स्टेशन के लिए भेज दिया। रस्ते में युवतियां हजरतगंज कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।